फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   unrest in NIT srinagar after outstation students are lathicharged

श्रीनगर NIT में लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कारवाई

Wed, 06 Apr 2016 07:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/जम्मू
टीम डिजिटल, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 06 Apr 2016 07:38 PM IST
सार

  • स्थिति तनावपूर्ण होने पर, सीआरपीआफ को मंगलवार रात परिसर में तैनात कर दिया गया ।
  • द‌िल्ली के मुख्यमंत्री अरव‌िंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि श्रीनगर में छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज निंदनीय है।

विज्ञापन
unrest in NIT srinagar after outstation students are lathicharged
- फोटो : Social Media

विस्तार

श्रीनगर के एनआईटी कैंपस में छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किए जाने के बाद अब फ‌िर से कैंपस के अंदर का माहौल गर्मा गया है। स्थिति तनावपूर्ण होने पर, सीआरपीआफ को मंगलवार रात परिसर में तैनात कर दिया गया और जम्मू-कश्मीर सरकार ने यहां अन्य राज्यों से पढ़ने आने वाले छात्रों को पूरी सुरक्षा का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताब‌िक, एनआईटी की पर‌ि‌क्षाएं स्थग‌ित कर दी गईं हैं। हालांक‌ि क‌ि कक्षाओं को चलाया जा रहा है। स्थ‌ित‌ि का जायजा लेने के ल‌िए एचआरडी म‌िन‌िस्टरी की दो लोगों की टीम श्रीनगर पहुंची और छात्रों से बातचीत की।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री न‌िर्मल स‌िंह ने छात्रों पर लाठी चार्ज करने वाले पुल‌िसकर्म‌ियों के ख‌िलाफ कारवाई करने के आदेश द‌िए हैं। कल डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने डीजीपी तथा संस्था के निदेशक से फोन पर बात कर स्थिति की जानकारी ली थी। डीजीपी ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार से एनआईटी में सीआरपीएफ की दो कंपनी लगाने का निर्देश द‌िए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले एनआईटी में पढ़ने वाले अभिभावकों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को डिप्टी सीएम से मिलकर छात्रों की सुरक्षा की मांग की थी। छात्रों का कहना है कि वे कैंपस में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर पुलिस द्वारा छीना गया तिरंगा वापस करने की मांग कर रहे थे। 

NIT श्रीनगर मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं: निर्मल सिंह

unrest in NIT srinagar after outstation students are lathicharged

जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम निर्मल सिंह ने न‌िर्मल स‌िंह ने पुल‌िस द्वारा की गई चाठीचार्ज की आलोचना की है। न‌िर्मल स‌िंह ने कहा क‌ि पुल‌िस ने अपने दायरे से बहार जाकर कार्यवाही की है। इस मामले को भी संज्ञान में ल‌िया जाएगा।

वहीं पीएमओ के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि एनआईटी श्रीनगर मामले को मानव संसाधन मंत्रालय देखेगी। इस मामले पर मैं जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती से भी बात करूंगा।'

जम्मू कश्मीर में यह मामला काफी गर्मा गया हैं। व‌िपक्ष समेत राज्य के कई राजनैत‌िक दलों ने सरकार पर मामलों को गंभीरता से ना लेने के आरोप लागाए हैं। वहीं आज जम्मू प्रेस क्लब में श्रीनगर NIT में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर नेशनल पैंथर्स पार्टी ने प्रदर्शन किया।

पूरे मामले पर स‌ियासत भी गरमाई

unrest in NIT srinagar after outstation students are lathicharged

इस पूरे मामले पर स‌ियासत भी गरमा गई है। द‌िल्ली के मुख्यमंत्री अरव‌िंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि श्रीनगर में छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज निंदनीय है। इतना ही नहीं उन्होंने छात्रों पर हुई इस कार्रवाई के लिए प्रदेश की बीजेपी-पीडीपी सरकार से छात्रों पर हो रहे अत्याचार को रोकने के लिए कहा है। 


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से बात की है। उन्होंने ट्रवीट किया है कि महबूबा ने उन्हें आश्वस्त किया है कि पूरी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई की जाएगी। 
अरव‌िंद केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने भी पीएम मोदी पर हमला किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ये मोदी मंत्र है कि तिरंगा फहराओ तो लाठी खाओ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed