फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Youth injured after slipping bike in Ritti

रिट्टी में बाइक फिसलने से युवक घायल

विज्ञापन
Youth injured after slipping bike in Ritti
उधपमुर। रिट्टी इलाके में सड़क पर डाली गई मिट्टी से लोगों के लिए आफत बन गई है। रोजाना वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। शनिवार सुबह बाइक फिसलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि कुछ लोग लगातार सड़क पर मिट्टी डाल कर परेशानी बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार सुबह करीब आठ बजे अनिल कुमार शर्मा नामक युवक बाइक से काम पर निकला। पुल के नजदीक सड़क पर डाली गई मिट्टी के कारण बाइक फिसलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने घायल को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने मिट्टी डालने का विरोध भी किया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रवि सिंह, यश पाल शर्मा और अश्वनी ने बताया कि किसी ने रौन दोमेल से लेकर कुह नाला तक पांच किलोमीटर लंबे मार्ग पर कई मिट्टी के ढेर सड़क पर लगाए गए हैं, जो लोगों के लिए समस्या का सबब बनते जा रहे हैं। हर रोज स्थानीय निवासियों के वाहन मिट्टी के कारण फिसलने पर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। उन्होंने कई बार विभाग के साथ संपर्क कर मिट्टी के ढेर डालने वालों का पता लगाने का प्रयास किया है, लेकिन कुछ पता नहीं चला है। उनकी मांग है कि पुलिस इसकी जांच कर सख्ती कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed