फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Youth Exchange Programme, Delegation Depart for Jammu, Youth Services And Sports Department

Udhampur News: युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के प्रतिभागियों का दल जम्मू रवाना

विज्ञापन
Youth Exchange Programme, Delegation Depart for Jammu, Youth Services And Sports Department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। खेल विभाग ने रविवार को उधमपुर से युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के प्रतिभागियों के एक दल को जम्मू में यूटी स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रतिभागी विभिन्न श्रेणियों की प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि दो स्टाफ सदस्यों सहित लगभग 25 उत्साही प्रतिभागियों के दल को युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उधमपुर से जम्मू के लिए औपचारिक रूप से रवाना किया गया है। दल को विभाग के गतिविधि प्रभारी जसविंदर सिंह ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले उक्त प्रतिभागी सांस्कृतिक एकीकरण, नेतृत्व और युवा सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
विज्ञापन

जसविंदर सिंह ने युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और एकता की भावना पैदा करने में ऐसे प्लेटफार्मों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह आदान-प्रदान सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है, यह आगे बढ़ने का, यूटी भर के साथियों से सीखने का और गर्व के साथ अपने जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि प्रतिबद्ध रहें, अनुशासित रहें और सबसे बढ़कर यात्रा का आनंद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed