{"_id":"6afa0db776170ccb4c0b4ecd","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-142951-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: डूबते सूरज को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने मांगी परिवार की खुशहाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: डूबते सूरज को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने मांगी परिवार की खुशहाली
विज्ञापन
बिल्लन बावली में छठ पर्व के धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण करती प्रवासी श्रद्धालु
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। लोक आस्था, श्रद्धा और अटूट विश्वास का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को उधमपुर में भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए बिल्लन बावली में प्रवासी समुदाय के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शाम ढलते ही पूजा की पारंपरिक सामग्री से सजे डाले और सूप लेकर व्रती महिलाएं घाट पर पहुंचने लगीं। देखते ही देखते पूरा क्षेत्र छठी मैया के जयकारों और पारंपरिक भजनों से गूंज उठा। पानी में खड़े होकर महिलाओं ने डूबते सूर्य देव को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु एवं खुशहाली की कामना की।
छठ पूजा को लेकर शहर के बिल्लन बावली में व्रती महिलाएं पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार में सज-धजकर पहुंचीं थी। किसी के हाथ में फलों और प्रसाद से सजा सूप था तो कोई पूजा की अन्य सामग्री लेकर सूर्य देव की आराधना के लिए पहुंचा था। महिलाओं ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पानी में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान छठ मैया के पारंपरिक गीतों और भजनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
चार दिवसीय पर्व का सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद होगा समापन
श्रद्धालुओं ने बताया कि छठ पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख लोक आस्था के त्योहारों में से एक है। मुख्य रूप से बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। पहले दिन व्रती स्नान कर शुद्धता के साथ सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। दूसरे दिन खरना मनाया जाता है, जिसमें पूरे दिन उपवास रखने के बाद शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसके बाद लगभग 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होता है। तीसरे दिन शाम को नदी, तालाब या जलाशय के किनारे पहुंचकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। चौथे और अंतिम दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रती पारण कर अपना व्रत पूर्ण करते हैं।
विज्ञापन
बच्चों और युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
वहीं, बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूजा के दौरान परिवारों की मौजूदगी और श्रद्धालुओं की चहल-पहल ने पूरे क्षेत्र को उत्सव के रंग में रंग दिया। बच्चों और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की, जिससे देर शाम तक बिल्लन बावली में त्योहार जैसा माहौल बना रहा। पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के भी उचित प्रबंध किए गए थे।
प्रवासियों ने कहा- उधमपुर में भी नहीं छूटी अपनी संस्कृति और परंपरा
छठ महापर्व के अवसर पर प्रवासी समुदाय के लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह त्योहार उनके लिए केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अपनी जन्मभूमि, संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का माध्यम भी है।
कोटपिछले करीब दस वर्षों से उधमपुर में रह रही हैं और हर साल यहां छठ महापर्व बिना किसी परेशानी के धूमधाम से मनाती आ रही हैं। इस पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की उपासना की जाती है। सूर्य को जीवन, ऊर्जा और प्रकृति का आधार माना जाता है, जबकि छठी मैया की पूजा संतान की रक्षा, परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना के लिए की जाती है।
-राजो देवी, मूल निवासी सिवान, बिहार
पिछले करीब 50 वर्षों से उधमपुर में रह रहे हैं और हर साल इस पर्व को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। उनके अनुसार छठ महापर्व केवल पूजा-पाठ का त्योहार नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का माध्यम है। उधमपुर में रहकर भी उन्हें अपने गांव और घर जैसा माहौल महसूस होता है। सभी लोगों का मिलकर पर्व मनाना आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करता है।
-विक्रम प्रसाद, मूल निवासी सिवान, बिहार
कामकाज के सिलसिले में भले ही उन्हें अपने प्रदेश से दूर उधमपुर में रहना पड़ रहा है, लेकिन उन्होंने अपनी संस्कृति और त्योहारों को कभी खुद से दूर नहीं होने दिया। छठ पूजा के अवसर पर सभी प्रवासी परिवारों का एक जगह एकत्रित होना खुशी की बात है। इससे बच्चों को भी अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के बारे में जानने का अवसर मिलता है।-
-विजय, मूल निवासी सुपौल, बिहार
छठ महापर्व नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजनों में बच्चों और युवाओं की भागीदारी देखकर अच्छा लगता है। इससे उन्हें अपनी संस्कृति, रीति-रिवाजों और पारिवारिक परंपराओं को समझने का मौका मिलता है। उधमपुर में सामूहिक रूप से छठ मनाना प्रवासी समुदाय के लिए गर्व और खुशी की बात है।
-संजय, मूल निवासी सिवान, बिहार
छठी मैया के प्रति उनकी गहरी आस्था है। यह व्रत परिवार और संतान की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली के लिए रखा जाता है। चार दिनों तक पूरी श्रद्धा और नियमों के साथ पूजा करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य देना एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव है।
-प्रियंका, मूल निवासी सिवान, बिहार