फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Young Star Cricket Club beat Udhampur by 114 runs

यंग स्टार क्रिकेट क्लब ने उधमपुर को 114 रनों से हराया

विज्ञापन
Young Star Cricket Club beat Udhampur by 114 runs
रियासी। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को शुरू हुई रियासी चिनाब क्रिकेट प्रतियोगिता में यंग स्टार क्रिकेट क्लब रियासी ने वट्टल बालियां क्रिकेट क्लब उधमपुर को एकतरफा मैच में 114 रनों से हरा दिया। टॉस जीत कर वाईसीसी की टीम ने पहले बलेबाजी करने का फैसला किया और बीस ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। उधमपुर की तरफ से कई कैच छोड़े गए जिस के कारण रियासी टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही। वाईसीसी के बल्लेबाज कमलजीत ने 42, रूबल सिंह ने 22, हर्षदीप ने 20, गौरव ने 18 रन बनाए। वहीं बल्लेबाज मुदस्सर मलिक ने 34 गेंदों में ताबड़तोड़ 73 रनों की पारी खेली। उन्होंने नौ चौके व चार छक्के लगाए। उधमपुर की तरफ से गेंदबाज रघु, अजय, साहिल, पंकज व बिनकु ने एक-एक विकेट लिया। वाईसीसी की तरफ से दिए गए लक्ष्य को उधमपुर हासिल नहीं कर पाई व पूरी टीम 95 रन ही बना सकी। बल्लेबाज साहिल ने सब से ज्यादा 34 रन बनाए, वहीं रंदीर ने भी 12 रन बनाए। वाईसीसी की तरफ से गेंदबाज साहिल ने तीन हैप्पी, गिरीश व गौरव ने दो-दो विकेट लिए, जबकि नितिन शर्मा ने भी एक विकेट लिया। मैच में बेहतरीन पारी खेलने वाले मुदस्सर मलिक को मैन आफ द मैच समाज सेवक भवानी ठाकुर उर्फ मुन्ना की तरफ से दिया गया। बुधवार दोपहर को डीसी बबिला रकबाल ने प्रतियोगिता की शुरुआत कराई। इस मौके पर एसएसपी अमित गुप्ता, एसपी सुरजीत कुमार भगत, म्युनिसिपल कॉउन्सिल के चेयरमैन सुदेश कुमार पूरी, पार्षद अमित शर्मा, वीरेंदर शर्मा, वरुण शर्मा, धीरज गुप्ता, जहाँआरा खान, रिम्पी दुबे व आयोजक भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के पहले मैच को राष्ट्रीय गान के साथ शुरू करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed