फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Yoga Activity

Udhampur News: जिला अदालत परिसर में जजों व कर्मचारियों ने किया योग

विज्ञापन
Yoga Activity
जिला कोर्ट परिसर में बने हाल में योगा करते वकील व जज।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। विश्व योग दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश विरींद्र सिंह भाऊ, डॉ. स्मृति शर्मा, सचिव डीएलएसए के मार्गदर्शन में शनिवार को कोर्ट परिसर में उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में जिला न्यायालय के न्यायाधीशों, डीएलएसए के पैनल वकीलों, जिला न्यायालय के कर्मचारियों और डीएलएसए के पैरा लीगल वालंटियरों (पीएलवी) की सक्रिय भागीदारी देखी गई। कार्यक्रम की शुरुआत एडवोकेट संजीत कुमार, पैनल वकील, डीएलएसए की ओर से योग के महत्व और लाभ के परिचय के साथ हुई। योगा करने का उद्देश्य प्रतिभागियों के बीच शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

योग सत्र का संचालन डॉ. माखन लाल गुप्ता और अशोक अबरोल ने किया, जो भारतीय योग संस्थान, उधमपुर के योग प्रशिक्षक हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने ताड़ासन (पर्वत मुद्रा), चक्रासन (पहिया मुद्रा), अंजनेया आसन (धनुष चंद्र मुद्रा) अर्धचंद्र आसन (आधा चंद्र मुद्रा), बौम स्थिति (वृक्षासन) आदि कई विभिन्न योग आसनों का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed