फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   yatra kistwad jammu kashmir

मचैल यात्रियों से लिया जाएगा पुराना किराया

विज्ञापन
yatra kistwad jammu kashmir
किश्तवाड़ में आयोजित जगराते में भाग लेते श्रद्धालु। - फोटो : UDHAMPUR
किश्तवाड़। जिला उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने मचैल यात्रा के दौरान हेलीकाप्टर सेवा कंपनी की ओर से बढ़ाए गए किराए पर तत्काल रोक लगा दी है। अब यात्रियों को पुराना किराया ही देना होगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गुलाबगढ़ हेलीपैड पर सुरक्षा के तहत किराया बढ़ा दिया गया था। इसके बाद हेलीकाप्टर कंपनी ने पुराने किराए में तीस रुपये की बढ़ोत्तरी कर किराया 2270 की जगहर 2300 कर दिया था। बताया गया कि अतिरिक्त लिया जाने वाला किराया सुरक्षा देने पर पुलिस को दिया जाएगा। किराए में वृद्धि के संबंध में मौखिक घोषणा के बाद राज्य के विभिन्न कोनों में यात्रियों और लोगों में तीव्र आक्रोश देखा गया। इसके अलावा कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया गया। डीसी ने एसएसपी को यात्रा के सुचारु संचालन के लिए गुलाबगढ़ और मचैल हेलीपैड पर सुरक्षाकर्मी तैनात करने को कहा। सुरक्षा वापस लेने के कारण गुलाबगढ़ हेलीपैड पर गंभीर कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो गई थी।
विज्ञापन

जिसे जिला उपायुक्त के हस्तक्षेप करने के बाद सुलझा लिया था। उधर, पिछले दो दिनों में बारिश और मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर सेवा पूरे दिन नहीं चल पाई। जैसे मौसम साफ होगा इसकी सेवा मिलनी शुरू हो जाएगी। रविवार को मात्र 40 यात्री ही हेलीकाप्टर से मचैल गए और वापिस आए। रविवार तक मचैल में 3290 भक्तों ने माता के दर्शन किए हैं। राज्यभर से छोटे बड़े 110 वाहन शाम तक गुलाबगढ़ पहुंचे। लोगों की सुविधाओं के लिए जगह-जगह लंगर खोल दिए गए हैं। किश्तवाड़ से पांच किलोमीटर पहले शालीमार में भी डोगरा सभा ने लंगर शुरू कर दिया। इसका शुभारंभ डीसी और आचार्य राम शरण दास महंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किश्तवाड़ के पारना चिनगाम में विशाल जगराते का आयोजन
किश्तवाड़। जिले में यात्राओं का दौर जारी है। शनिवार को वार्षिक पारना चिनगाम यात्रा रवाना हुई। छड़ी मुबारक पूर्ण चंद के नेतृत्व में तुलसी नगर से ढोल नगाड़ों और माता के जयकारों के साथ निकाली जो स्थानीय चौगान के बीचों-बीच से होते हुए टीआरसी के पास पहुंची। वहां से वाहनों में सवार होकर यात्री कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुए। मार्ग पर जगह-जगह छड़ी का स्वागत किया गया । किश्तवाड़ कस्बे से करीब 50 किलोमीटर दूर चिनगाम में माता बाल अष्टादश भुजा का मंदिर है। पूरी रात जागरण कीर्तन हुआ, जिसमें करीब तीन-चार हजार लोग शामिल हुए। दानी सज्जनों में भंडारा आयोजित किया गया था। इस जगराते में पूरे राज्य भर से श्रद्धालुगण पधारे थे। मंदिर में कतारों में लगकर दर्शन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed