फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Wrestling Ramnagar

Udhampur News: बबलू बसंतगढ़ ने जीती 21,000 रुपये की पहली माली

Fri, 13 Jun 2025 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 13 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Wrestling Ramnagar
रामनगर। आखरी बड़ी माली शुरू होने से पहले दोनों पहलवान हाथ मिलाते,पीछे दंगल को देखने काफी संख्या
ब्लांद गांव में हुआ 1.10 लाख रुपये का विशाल दंगल
विज्ञापन

इस दंगल में करवाई गईं छोटी-बड़ी करीब 75 कुश्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर। ब्लांद गांव में वीरवार को वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें छोटी-बड़ी करीब 75 कुश्तियां करवाई गईं।इनमें पहलवान युवराज जम्मू को मात देकर पहलवान बबलू बसंतगढ़ ने पहली बड़ी माली जीती।
ब्लांद दंगल कमेटी के सदस्य एवं पूर्व सरपंच गिरधारी लाल ने अपने साथियों के सहयोग से स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से 1.10 लाख की राशि पहलवानों को बांटी।
विज्ञापन

दंगल को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दंगल में पहली तीन कुश्तियां रोमांचक रहीं, जिनमें 21,000, 15,000, 12,000 रुपये तक के मुकाबले शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले 12,000 रुपये का तीसरा मुकाबला दीन पहलवान कठुआ और संदीप पहलवान बजालता जम्मू के बीच हुआ। करीब 10 मिनट तक चले इस मुकाबले में कठुआ के दीन पहलवान जीते।
दूसरे मुकाबले में 15,000 रुपये के इनाम के लिए पहलवान इरफान बसंतगढ़ और पहलवान अजय उधमपुर को अखाड़े में उतारा गया। यह मुकाबला करीब 15 मिनट तक चला। दोनों पहलवानों ने कई जोर आजमाइश की लेकिन अंत में इरफान पहलवान जीते।
आखिरी बड़ा मुकाबला 21,000 रुपये के लिए पहलवान युवराज जम्मू और पहलवान बबलू बसंतगढ़ के बीच हुआ। करीब आधे घंटे तक चले इस मुकाबले में बसंतगढ़ के पहलवान बबलू ने युवराज पहलवान को मात दी। बाद में दंगल देखने आए लोगों ने विजेता पहलवान को इनाम के तौर पर अतिरिक्त रुपये भी दिए।

दंगल कमेटी के सदस्य एवं पूर्व सरपंच गिरधारी लाल ने बताया कि दंगल बहुत ही रोमांचक रहा। दंगल में कोई घटना न हो इसके लिए रामनगर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। फरोल गांव में बुधवार को पहलवानों के बीच हुए झगड़े के कारण बाबू पहलवान और बड़ा मक्खन पहलवान के साथियों का दंगल में बहिष्कार किया गया है और हमेशा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed