{"_id":"6834c62c330d3d74df08e9c8","slug":"workshop-in-school-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-123573-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: छात्रों को आपदा प्रबंधन व राहत कार्यों में सहयोग के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: छात्रों को आपदा प्रबंधन व राहत कार्यों में सहयोग के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
संत ईश्वर भारतीय विद्या मंदिर में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देते एसडीआरएफ की टीम।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। संत ईश्वर भारतीय विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल नैनसू में सोमवार को छात्रों के लिए नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण पर सिविल डिफेंस की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम में छात्रों को आपदा प्रबंधन और राहत कार्यों में सहयोग देने के लिए जागरूक किया।
कार्यक्रम में डिप्टी चीफ वार्डन स्वतंत्र देव कोतवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यशाला का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को एसडीआरएफ के बारे में जानकारी दी। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल का काम प्राकृतिक या मानव रचित आपदा में सबसे पहले लोगों की सहायता करना है। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को आपातकालीन स्थितियों से निपटने और सामुदायिक सुरक्षा में योगदान के लिए आवश्यक कौशल और ज्ञान देना है।
इस दौरान प्राथमिक चिकित्सा, आग से बचाव, आपदा प्रबंधन जैसे भूकंप, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की जानकारी, संचार प्रक्रिया, मॉक ड्रिल आदि सत्रों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि हम प्राकृतिक आपदा को नियंत्रित तो नहीं कर सकते बल्कि बचाव व राहत कार्य के माध्यम से अधिक से अधिक नुकसान को कम करने में सहयोग दे सकते हैं, जबकि मानव रचित आपदा को हम जागरूकता और संयम से नियंत्रण में ला सकते हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर इंस्पेक्टर अंकेश्वर नाथ, स्कूल समिति अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा, मंत्री पंकज दुबे, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार, वंदना, जोगेश्वर कुमार, प्रवीण सिंह, पूजा शर्मा, कांस्टेबल करमवीर सिंह, मोहिंदर लाल शर्मा आदि मौजूद थे।