फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Workers' strike of the cleaning workers continued for the sixth day

सफाई कर्मियों की कामछोड़ हड़ताल छठे दिन भी रही जारी

विज्ञापन
Workers' strike of the cleaning workers continued for the sixth day
उधमपुर। लंबित मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों की कामछोड़ हड़ताल शनिवार को लगातार छठे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने नगर परिषद के कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मांगों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के कार्यकारी प्रधान गिरधारी लाल के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने सुबह से शाम तक नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बताया कि सरकार की तरफ से छह हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है। महंगाई के दौर में छह हजार रुपये में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की शादी के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। 15 साल से कार्य कर रहे कर्मचारियों को स्थायी नहीं किया जा रहा है और न ही कोई योजना बनाई है। रिक्त पदों को भरने के लिए भी सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। इतना ही नहीं जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद भी मिनिमम वेज एक्ट को लागू नहीं किया गया है। निकाय निदेशक से पहले दौर की वार्ता विफल हो चुकी है। कर्मियों ने निर्णय लिया है कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक कामछोड़ हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed