फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   women police station, road condition

Udhampur News: महिला थाने से बस स्टैंड तक सड़क खस्ता, जाम से और बढ़ा रहीं परेशानियां

विज्ञापन
women police station, road condition
उधमपुर। महिला थाने से बस स्टैंड तक सड़क खस्ता हो चुकी है। गड्ढों के कारण जाम से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर का सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण मार्ग होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हैं। बारिश में स्थिति और भी खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होती है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

फल विक्रेता विशम्बर के अनुसार राहगीरों का निकलना मुश्किल है। हमेशा फिसलने का खतरा रहता है। कई बार दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। दुकानदार सद्दाम हुसैन और गुलजार मोहम्मद की मानें तो बस स्टैंड पर रोजाना सैकड़ों लोग आते हैं। ऐसे में प्रशासन को जल्द मरम्मत करवानी चाहिए। स्वाति देवी भी सड़क की दयनीय स्थिति से परेशान हैं। वह बताती हैं कि बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाता है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों से गाड़ियां निकलने पर गंदे पानी के छींटे कपड़ों पर पड़ते हैं। उधर एईई शम्मी गुप्ता ने बताया कि सड़क को विभागीय योजना में शामिल कर लिया है। मंजूरी मिलते ही गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed