{"_id":"677c37f91cbf2022e00cb865","slug":"women-doubles-semifinal-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-119023-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वुमन डबल्स में ओशिन व स्तुति ने जीता पहला सेमीफाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वुमन डबल्स में ओशिन व स्तुति ने जीता पहला सेमीफाइनल मैच
Tue, 07 Jan 2025 01:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम के इनडोर हाल में चौथे दिन हुए मुकाबले में शामिल खिलाड़ियों के साथ अतिथिगण। संवा
- फोटो : udhampur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी स्टेडियम के इनडोर हाल में बैडमिंटन टूर्नामेंट का चाैथे दिन करवाए मुकाबले
उधमपुर। मिनी स्टेडियम के इनडोर हाल में बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुकाबले जारी रहे। चौथे दिन वुमन डबल्स श्रेणी के पहले सेमीफाइनल में ओशिन और स्तुति ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
यह प्रतियोगिता जिला यूथ सर्विसेज एंड स्पोटर्स विभाग व डेन ऑफ शटलर्स एसोसिएशन की ओर से करवाई जा रही है।
सोमवार को त्रिकुटा ग्रुप ऑफ कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर जीवन भगत और जनरल लाइन टीचर्स एसोसिएशन के जिला प्रधान अविनाश थापा विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चौथे दिन के मुकाबलों में वुमन सिंगल्स में कुलनाज ने भूमि को 2-0, तेजस्वी ने अन्नयां चरगोत्रा को 2-0, अनन्या शर्मा ने ओशिन को 2-0 और स्वांतिक ने कोमल को 2-1 से मात दी।
वुमन डबल्स में खेले गए सेमिफाइनल में ओशिन और स्तुति ने अन्नयन और कोमल को 2-1 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया गया। फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान अर्जुन शर्मा, महासचिव रितिक जंडयाल, सह सचिव अन्नयन शर्मा भी मौजूद थे। संवाद