{"_id":"6ad9c6babbe9d47653008b7f","slug":"udhampur-stepson-sets-mother-on-fire-after-dousing-her-with-a-flammable-substance-woman-dies-in-hospital-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुर: सौतेले बेटे ने मां को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर: सौतेले बेटे ने मां को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान अस्पताल में मौत; आरोपी गिरफ्तार
Thu, 22 Oct 2026 01:49 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
आग पर काबू पाने की कोशिश करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
उधमपुर की हाउसिंग कॉलोनी में 26 वर्षीय युवक ने मां को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। घटना में महिला करीब 80 प्रतिशत तक झुलस गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतका सुषमा देवी (40) पत्नी केशव वर्मा हाउसिंग कॉलोनी में रहती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी सौतेला बेटा है। पिता ने दूसरी शादी की थी। सौतेले बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को जीएमसी उधमपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से भाग गया था पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।