फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   women college, multipurpose hall

Udhampur News: महिला कॉलेज में 4.90 करोड़ की लागत से बनेगा बहुउद्देशीय हॉल

विज्ञापन
women college, multipurpose hall
उधमपुर। सरकारी महिला कॉलेज में जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण शुरू होने जा रहा है। महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 4.90 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से निविदा प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य धरातल पर शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन और छात्राओं के लिए परियोजना लंबे समय से प्रतीक्षित थी। वर्तमान में कॉलेज में बड़े स्तर के सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पर्याप्त आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। बहुउद्देशीय हॉल बनने के बाद कॉलेज में सेमिनार, कार्यशालाएं, सांस्कृतिक समारोह, वार्षिक उत्सव, खेल गतिविधियां तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम बेहतर तरीके से आयोजित किए जा सकेंगे। इससे छात्राओं को प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलेगा।
विज्ञापन


प्रस्तावित हाल को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से सुसज्जित बनाया जाएगा। भवन को इस प्रकार डिजाइन किया जाएगा कि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम एक ही परिसर में सुचारु रूप से आयोजित किए जा सकें। छात्राओं ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया है। सुनीता देवी, सीमा शर्मा, रीता, सुरभि व अन्य का कहना है कि आधुनिक मल्टीपर्पज हॉल बनने से न केवल कॉलेज का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा बल्कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----------------------------------------

बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण कार्य को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आगे का काम जल्द पूरा किया जाएगा।

-सुनील थुसु, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed