{"_id":"610994528ebc3ec20f352f08","slug":"wheels-stopped-for-hours-on-udhampur-pancheri-and-mongri-routes-due-to-falling-trees-udhampur-news-jmu240833574","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ गिरने से उधमपुर-पंचैरी और मोंगरी रूट पर घंटों थमे रहे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ गिरने से उधमपुर-पंचैरी और मोंगरी रूट पर घंटों थमे रहे पहिये
विज्ञापन
उधमपुर/पंचैरी। सोमवार रात को बारिश के साथ तेज हवा चलने पर उधमपुर-पंचैरी और मोंगरी पर मार्ग पर पेड़ गिरने से घंटों वाहनों की आवाजाही बंद रही। इस कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना के मौके पर पहुंची टीम ने पेड़ को हटाकर यातायात को बहाल किया है।
जानकारी अनुसार सोमवार रात करीब दस बजे पंचैरी और उधमपुर में तेज बारिश के साथ हवा चलने से पंगारा इलाके में पेड़ मार्ग पर गिर गया, जिससे उधमपुर-पंचैरी और मोंगरी रूट पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगने लगी और करीब 50 से अधिक वाहन फंस गए। इसके बारे में लोगों ने प्रशासन को सूचित किया। प्रशासन ने रात को ही एक टीम को पेड़ को हटाने के लिए रवाना कर दिया।
टीम ने दो घंटे मशक्कत के बाद पेड़ को हटा कर यातायात को बहाल किया। तेज बारिश से पंचैरी व मोंगरी में मक्का की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। लगातार बारिश से अब किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। पहले जहां बारिश से राहत मिल रही थी तो अब बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह से बारिश होती रही तो मक्का की फसल खराब हो जाएगी और उनकी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।