{"_id":"354086aec10fc6854f4979883ea616e6","slug":"west-will-become-a-dumping-station-in-the-universe-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांड वेस्ट में नहीं बनने देंगे डंपिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांड वेस्ट में नहीं बनने देंगे डंपिंग स्टेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
नगर से निकलने वाली गंदगी के लिए मांड वेस्ट में बनने जा रहे डंपिंग स्टेशन का स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया और मंगलवार को नगर परिषद के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन
दो दिन पहले डायरेक्टर लोकल बाडीज ने मोड़ा वस्मानी का दौरा कर वहां पर डंपिंग प्लांट बनाने की योजना तैयार की गई। इस योजना के खिलाफ स्थानीय लोगों में प्रशासन तथा लोक बाडीज के डायरेक्टर के खिलाफ रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार को स्थानीय लोग वस्मानी में पैंथर्स पार्टी के ब्लॉक प्रधान तथा मांड वेस्ट के सरपंच सुरजीत सिंह जंबाल की अध्यक्षता में लोक बाडीज के डायरेक्टर, जिला प्रशासन तथा नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
मांड वेस्ट के सरपंच व पैंथर्स नेता सुरजीत सिंह ने बताया कि मोडा वस्मानी में डंपिंग स्टेशन जबरदस्ती बनाने की साजिश की जा रही है। यहां इसे नहीं बनने देंगे। जब लोगों ने इसका विरोध किया था तो दौरे के दौरान डायरेक्टर लोकल बाडीज ने अभद्र व्यवहार कर किया था।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस स्थान पर डंपिंग स्टेशन बनाए जाने का प्रस्ताव है, उसके नीचे पीने के पानी का प्राकृतिक स्रोत है। इसी स्रोत से श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी तथा कटड़ा रेलवे स्टेशन को पानी की सप्लाई होती है।
इसलिए अगर जल्द से जल्द डंपिंग स्टेशन को किसी अन्य स्थान पर बनाने की योजना नहीं बनाई गई तो लोग सड़कों पर उतर आएंगे। इस अवसर पर कृष्ण सिंह, नेक राम, पूर्व चंद, भूपेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, इशिका जंबाल, विमला देवी, अंजू शर्मा, राज कुमार, विहारी लाल शकुंतला देवी आदि थीं।
...तो सौ मीटर के दायरे में आएंगे तीन मोडे़
सिंह का कहना था कि यहां डंपिंग स्टेशन बनाने से तीन मोडे़ वस्मानी, सेरा और दब्बड़ उसके 100 मीटर के दायरे में आ जाएंगे। इससे बीमारियां फैलने का डर पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर शिव मंदिर, कब्रिस्तान तथा पीर बाबा का स्थान है।