फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Welcome of Amarnath Yatra in Udhampur

Udhampur News: हमें किसी का नहीं भय, बाबा बर्फानी का आशीर्वाद हमारे साथ

विज्ञापन
Welcome of Amarnath Yatra in Udhampur
टिकरी ​स्थित काली माता मंदिर में श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का स्वागत करते डीसी सलोनी रा
- बम-बम भोले के जयकारों के साथ उधमपुर से गुजरा श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था, श्रद्धालु बोले
विज्ञापन

- जिला प्रशासन, जन प्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों ने किया यात्रियों का भव्य स्वागत
- अमरनाथ यात्रा 2025 का लोगो लगाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के लगभग दो महीने बाद शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों के उत्साह और श्रद्धा में कोई कमी नहीं है। श्रद्धालुओं ने कहा कि हमें किसी का भय नहीं है, बाबा बर्फानी का आशीर्वाद हमारे साथ है।
यात्रा के पहले जत्थे का उधमपुर के प्रवेश द्वार टिकरी काली माता मंदिर में जिला प्रशासन और उधमपुर के वरिष्ठ नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने भगवान शिव की महिमा से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन भी किया। बुधवार सुबह लगभग 6:45 बजे श्री अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था उधमपुर स्थित टिकरी के काली माता मंदिर के बाहर पहुंचा। यहां पहले से मौजूद जिला विकास आयुक्त सलोनी राय की अध्यक्षता उधमपुर-रियासी रेंज की डीआईजी सारा रिजवी, एससपी अमोद अशोक नागपुरे सहित विभिन्न विधानसभा क्षेत्र के विधायकों, जिला विकास परिषद (डीडीसी) अध्यक्ष व अन्य जन प्रतिनिधियों ने जत्थे में शामिल भक्तों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जत्थे के आगमन से पहले डीजीपी नलिन प्रभात और एडीजीपी तनवीर जीलानी भी अपने काफिले के साथ मौके पर पहुंचे थे। वे जिला पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए अगले पड़ाव की ओर रवाना हो गए। डीसी ने जत्थे में शामिल श्री अमरनाथ यात्रियों से बात की और यहां किए गए प्रबंधों के बारे में जानकारी देते उत्साह और बेखौफ होकर यात्रा करने आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर किसी को यात्रा में शामिल होना चाहिए : विनोद
चंडीगढ़ से आए एक दल में शामिल विनोद नामक श्रद्धालु ने कहा कि बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए वह हर बार आते हैं। भले ही इस बार कुछ लोगों के दिलों में पहलगाम हमले को लेकर खौफ बना हुआ है, लेकिन उन्हें उन्हें कोई डर नहीं है। हर किसी को बिना डरे यात्रा में शामिल होना चाहिए। अगर हम लोग ही यात्रा मेें शामिल नहीं होंगे तो यात्रा कैसे जारी रहेगी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के बेहतरीन इंतजाम किए गए हैं। इसलिए हर किसी को यात्रा में शामिल होना चाहिए।
हम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं : जयसवान
आंध्र प्रदेश से दो बसों में सवार होकर आए 40 श्रद्धालुओं के दल में शामिल जयसवान ने कहा कि उनका दल पहली बार श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आया है। पहलगाम हमले के बाद कुछ हिचकिचाहट जरूर थी लेकिन जम्मू पहुंचते ही उनके हौसले बुलंद हो गए, क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में सुरक्षा के जो प्रबंध किए गए हैं वो काफी सख्त हैं। हम सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसके लिए वह सरकार व प्रशासन के भी आभारी हैं। हर किसी को यात्रा में हिस्सा लेकर बम-बम भोले का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए।
अगले पड़ाव के लिए रवाना हुआ जत्था
पहला जत्था बुधवार सुबह उधमपुर के टिकरी स्थित श्री काली माता मंदिर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बाबा बर्फानी के जयघोष लगाते हुए बालटाल और पहलगाम के लिए रवाना हुआ। जत्थे में कुल 5,892 यात्री शामिल थे। इनमें बालटाल मार्ग से 2,489 यात्री, पहलगाम मार्ग से 3,403 यात्री यात्रा करेंगे। इनमें पुरुष की संख्या 4,395 और महिलाओं की 1,043 है।

वहीं बच्चों की संख्या 31 और साधु-साध्वियाें की संख्या 407 है जबकि 16 ट्रांसजेंडर यात्री भी शामिल हैं। वाहनों की कुल संख्या 310 है। इनमें 124 बसें, 42 मिनी बस, 144 छोटे वाहन शामिल हैं। स्वागत के लिए कई प्रमुख राजनीतिक और धार्मिक हस्तियां भी मौजूद थीं जिनमें चिनैनी के विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, उधमपुर पूर्वी हलके के विधायक आरएस पठानिया, डीडीसी अध्यक्ष लाल चंद, व्यापार मंडल के चेयरमैन विक्रम सलाथिया, वरिष्ठ नेता पवन खजूरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed