फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Weekend corona curfew should be abolished

वीकेंड कोरोना कर्फ्यू को खत्म कर दी जाए राहत

विज्ञापन
Weekend corona curfew should be abolished
कटड़ा। प्रशासन की ओर से जिले में फिर से वीकेंड कोरोना कर्फ्यू लागू करने के फैसले से धर्मनगरी के दुकानदारों और कारोबारियों में रोष है। उन्होंने मंगलवार को एसडीएम अभिषेक शर्मा को ज्ञापन सौंप कर वीकेंड कोरोना कर्फ्यू को खत्म कर राहत देने की अपील की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को जिला प्रशासन ने फिर वीकेंड कोरोना कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष विमल इंदु के नेतृत्व में दुकानदारों और कारोबारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन सौंप कर वीकेंड कोरोना कर्फ्यू को खत्म करने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यहां का कारोबार मां वैष्णो देवी की यात्रा पर ही निर्भर है। धर्मनगरी में आम दिनों के मुकाबले शनिवार और रविवार को यात्रियों की संख्या अधिक रहती है, जिस पर कारोबार चलता है। लेकिन फिर से वीकेंड कोरोना कर्फ्यू लगाने से दुकानदार परेशान हैं। एसडीएम ने मांग जिला प्रशासन के समक्ष रख कर समाधान करवाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर दुकानदार मानव सधोत्रा, अभिनव शर्मा, साहिल हीरा, संजय शर्मा, राहुल गंडोत्रा, जगदीश वर्मा, रविंद्र शर्मा, अभी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed