फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Wednesday was the hottest day of the season

बुधवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन

विज्ञापन
Wednesday was the hottest day of the season
उधमपुर। जिले में इस बार गर्मी नया रिकार्ड बनाने की तरफ बढ़ रही है। बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन और मंगलवार की रात सबसे गर्म रात रिकार्ड की गई है। लोगों को किसी तरह से भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। हर रोज तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। पंखे व कूलर के आगे बैठने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। उमस ने परेशानी को अब दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार के बाद बुधवार को भी दिनभर चिलचिलाती तेज धूप निकली रहने से तामपान में उछाल आया। अधिकतम तापमान के साथ ही अब रात का न्युनतम तापमान में काफी उछाल आ गया है। इससे दिन के साथ ही रात को भी लोग गर्मी से बेहाल होने को मजबूर हो रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जहां मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, वहीं बुधवार को यह 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके साथ ही न्यूनतम तामपान भी बढ़ोतरी के साथ 33.0 डिग्री सेल्सियस के रिकार्ड स्तर पर पंहुच गया है। इससे जहां दिनभर जिलावासी भीषण गर्मी से बेहाल रहे। वहीं, शाम को सूर्य ढलने के बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम एकदम साफ बना हुआ है। दिनभर चिलचिलाती तेज धूप निकल रही है। वहीं, रात को भी गर्मी का असर बरकरार है। बुधवार को भी दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ हुई थी। दिन बढ़ने के साथ धूप तेज होती चली गई। जबकि दोपहर के हालात इस कदर खराब हो चुके थे कि कुछ पल भी धूप में खडे़ होना भी मुश्किल हो गया। छांव में खडे़ लोग भी पसीने से तरबतर होने को मजबूर हो गए थे। मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को भी दिनभर गर्मी परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed