{"_id":"5d9e33428ebc3e016e028f55","slug":"weather-injammu-kashmir-udhampur-news-jmu194875183","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने उड़ाए बोर्ड, बारिश ने बढ़ाई ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधमपुर में आंधी आने के बाद उड़ा बोर्ड।
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
उधमपुर। शाम के समय झमाझम बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज गई। बारिश के बाद तापमान इतनी ज्यादा गिरावट आई है कि लोगों को मजबूरन पंखे व कूलर बंद करने पड़े। बारिश के दौरान सड़कों व गलियों में पानी भरने व गंदगी फैलने पर शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ होने व तेज धूप निकलने पर गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया था। लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी और लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान कर रही थी। बुधवार सुबह भी तेज धूप निकली थी और गर्मी ने परेशान करना शुरू कर दिया था। शाम करीब चार बजे अचानक ही मौसम का मिजाज बदला और आसमान पर घने बादल छा गए। कुछ समय के बाद तेज बारिश भी शुरू हो गई। करीब एक घंटे की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई। बारिश के दौरान शहर की ज्यादातर सड़कों व गलियों को एक बार फिर से पानी से भरा हुुआ देखा गया। कुछ स्थानों पर तो इतना ज्यादा पानी भरा हुआ था कि लोगों को चलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों के साथ दो पहिया वाहनों के चालक भी परेशान थे। जइसके अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों में शहर की सड़कों व गलियों में गंदगी बहती नजर आई। बारिश के बाद तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट आई। घरों के अंदर पंखे लगाने पर लोगों को ठंड महसूस होने लगी, इसलिए लोगों को मजबूरन पंखे बंद करने लगे। एयर फोर्स मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना है। बादल छाने के बाद हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।