फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   weather in udhampur

Udhampur News: हल्के बादल छाए रहने के बाद भी रही उमस, शहरवासी रहे बेहाल

विज्ञापन
weather in udhampur
उधमपुर। बुधवार की तरह ही वीरवार को भी दिनभर उमस भरी गर्मी के प्रकोप से नगरवासी बेहाल रहे। हालांकि वीरवार को सुबह से लेकर शाम तक हल्के बादल भी छाए हुए थे लेकिन इसके बावजूद उमस भरी गर्मी के प्रकोप से शहरवासियों को कुछ भी राहत नहीं मिल पाई। सुबह की शुरूआत से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को पसीने से सराबोर करना शुरू कर दिया था जिसमें दिन के बढ़ते क्रम के साथ काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दोपहर के समय गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ गया कि कुछ पल के लिए भी बिना पंखे और कूलर के बिताना कठिन हो गया। घरों की चारदिवारी के अंदर भी कुलर, पंखे इत्यादि भी उमस भरी गर्मी से राहत प्रदान करने में नाकाफी साबित होने लगे थे। उमस का प्रकोप इस कदर बढ़ गया था कि दिनभर बादल छाए रहने के बाद भी लोगों को इससे छुटकारा नहीं मिल पाया। हालांकि शाम को कुछ देर के लिए ठंडी हवा चलने से घर के बाहर गर्मी की भीषणता से थोड़ी राहत जरूर मिली। जिसका आनंद लेते हुए लोगों ने अपने घरों की छतों, बरामदों व खुले स्थानों पर अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ वक्त बिताया। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज हल्के बादल छाए रहने और हल्की बूंदाबांदी से मौसम में बदलाव आएगा और गर्मी से कुछ राहत भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed