फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   weather in jammu kashmir

उधमपुर में लगातार दूसरे दिन भी होती रही बारिश, मौसम रहा सुहावना

विज्ञापन
weather in jammu kashmir
उधमपुर में रविवार को दिनभर बारिश होने के बाद शाम को बादल छाए रहे। - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। लगातर हो रही बारिश से जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। बारिश से तापमान में इतनी ज्यादा गिरावट हो गई है कि शहर व ग्रामीण इलाकों में लोगों ने पंखे बंद कर दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी मौसम के खराब रहने की संभावना है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रुक रुक कर तीन दिन से बारिश हो रही है। शनिवार की रात को भी रुक रुक बारिश होती रही। रविवार को सुबह के समय करीब दो घंटे के लिए तेज बारिश हुई और इसके बाद दोपहर करीब एक बजे तक रुक रुक कर बारिश होती रही। बारिश के दौरान शहर की सड़कों व गलियों में पानी जमा रहा, जिसके कारण शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर गंदगी भी सड़कों व गलियों में फैली हुई थी। बारिश से तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट हो गई थी और शहरवासी बिना पंखे व कूलर के अपने घरों में बैठे हुए थे। शाम होने पर शहरवासियों ने घरों से बाहर निकल कर सुहावने मौसम का आनंद उठाया। ज्यादातर लोग घरों की छतों पर बैठ कर समय व्यतीत करते नजर आए। बारिश के दौरान जिले के लिंक मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बदहाल लिंक मार्ग पर यात्री वाहन कम चलने पर ग्रामीण दिन भर परेशान रहे। एयर फोर्स के मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकमत तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी मौसम के खराब रहने की संभावना है और सुबह से दोपहर तक बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed