{"_id":"69b1d13c20e2fdfa7203466a","slug":"weather-change-light-drizzle-udhampur-news-c-202-1-sjam1013-133485-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बदला मौसम, हल्की बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बदला मौसम, हल्की बूंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन
चिनैनी। क्षेत्र में बुधवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया। बादलों का डेरा लगने के कारण दिनभर सूर्यदेव के दीदार नहीं हुए। इसी बीच हल्की बूंदाबांदी से तापमान में मामूली गिरावट आ गई। बारिश की उम्मीद लगाए किसान भी आसमान पर टकटकी लगाए हुए थे, जिस तरह से मौसम बना था उससे बारिश की काफी संभावना थी लेकिन शाम तक हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश न होने के कारण किसानों की चिंताएं बरकरार हैं। समय से पहले आई गर्मी से कुदरती जल स्रोत भी सूखने लगे हैं।
पूरा दिन छाए रहे बादल, पर बरसे नहीं
उधमपुर। लगातार बढ़ रहे तापमान के बीच बुधवार दिनभर बादल छाए रहे मगर मामूली बूंदाबांदी के कारण तापमान में खास गिरावट देखने को नहीं मिली। इससे लोग निराश हो गए। तड़के हल्की बूंदाबांदी होने से संभावना थी कि तेज बारिश आएगी लेकिन मौसम ने अचानक करवट बदल ली। इस कारण दोपहर में गर्मी की मार झेलनी पड़ी। हालांकि शाम को तापमान सामान्य होने से राहत रही। अधिकतम तापमान 25 तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इस बार मार्च की शुरुआत में ही पारा चढ़ना शुरू हो गया है जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। अगर रात को बारिश होती है तो वीरवार को गर्मी से काफी हद तक राहत मिल सकती है। मौसम विभाग की मानें तो वीरवार को हल्की बारिश के आसार हैं। संवाद