{"_id":"638110e6eab0e64af02246ee","slug":"water-udhampur-news-jmu2730923138","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य से शहर में पानी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य से शहर में पानी की सप्लाई बुरी तरह प्रभावित
विज्ञापन
उधमपुर: आदर्श कॉलोनी में सीवरेज कंपनी द्वारा क्षतिग्रस्त की गई पानी की पाइप.
- फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। यूईईडी की ओर से सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के कार्य के कारण शहर के कई इलाकों में फिर से पानी की किल्लत की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। जहां भी पाइप बिछाने का काम किया जा रहा है, वहां खुदाई के दौरान जलापूर्ति करने वाली पाइपें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। फिर इनकी मरम्मत करने के लिए कई दिन लग रहे हैं। कुछ स्थानों पर जब मरम्मत की जा रही है तो इसके बाद शहरवासियों को दूषित पानी मिल रहा है। इस कार्य से जल शक्ति विभाग भी परेशान हो चुका है।
पिछले कुछ सप्ताह से शहर के कुछ हिस्सों में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का कार्य फिर से शुरू किया गया है। इसके शुरू होने के साथ ही शहरवासियों की परेशानियां भी बढ़ गई हैं। लोग सबसे अधिक परेशान पानी की किल्लत से हैं। यूईईडी ने सड़कों की बीच से खोदाई की है और जेसीबी सड़क के नीचे से गुजर रही पानी की सप्लाई देने वाली पाइपों का ख्याल नहीं रख रही है। जो भी पाइप चपेट में आ रहा है, उसको तोड़ दिया जा रहा है। पाइप टूटने से पीने का पानी बेकार बहने लगता है। इससे लोगों के घरों में भी जलापूर्ति बंद हो रही है। मौजूदा समय में आदर्श कॉलोनी, शक्तिनगर, एमएच रोड, वार्ड नंबर तीन व चार के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित है। कई बार तो मुख्य पाइप को भी क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। इससे पूरे मोहल्ले की जलापूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
इनसेट
नियमानुसार मरम्मत नहीं करवा रहे ठेकेदार
सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के दौरान अगर कोई पाइप क्षतिग्रस्त हो जाता है तो इसकी मरम्मत करवाने का काम ठेकेदार को ही करना है लेकिन ठेकेदार इसकी सही मरम्मत नहीं करवा रहा है। औपचारिकता के लिए मरम्मत हो रही है। कई बार तो लोगों को खुद ही पाइपों की मरम्मत करवानी पड़ रही है।
विज्ञापन
इनसेट
कई स्थानों पर छह महीने से क्षतिग्रस्त पड़ी हैं पाइपें
सीवरेज पाइप लाइन बिछाने के बाद पानी की पाइपों की सही तरह से मरम्मत नहीं किए जाने के कारण कई स्थानों पर छह महीने से भी अधिक समय से लीकेज के कारण पीने का पानी बेकार बह रहा है। इसको लेकर जलशक्ति विभाग भी कुछ नहीं कर पा रहा है। अगर इनकी मरम्मत करनी है तो कम से कम दो से तीन फीट तक खोदाई करनी पड़ेगी और यह मौजूदा समय में संभव नहीं है। लीकेज के कारण सड़कों की भी हालत खराब हो गई है।
मेरे पास पाइपों के क्षतिग्रस्त होने और स्थानीय निवासियों के खुद मरम्मत करवाने की शिकायतें पहुंची थीं। मौके पर पहुंच कर यूईईडी के अधिकारियों के साथ ठेकेदार को साफ निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द पाइपों की सही तरह से मरम्मत कर पानी की सप्लाई में सुधार किया जाए। ठेकेदार और यूईईडी के अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द सभी पाइपों की मरम्मत कर दी जाएगी।
-सुरेंद्र सिंह खालसा, वाइस चेयरमैन नगर परिषद