{"_id":"60d22bb98ebc3e32e34fb39a","slug":"water-theft-service-station-disconnected-connection-udhampur-news-jmu237893590","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की चोरी करने वाले सर्विस स्टेशन के काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की चोरी करने वाले सर्विस स्टेशन के काटे कनेक्शन
विज्ञापन
उधमपुर। बिजली विभाग की तरह जलशक्ति विभाग ने भी पानी के अवैध कनेक्शन लगाकर पानी की चोरी करने वालों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। जलशक्ति विभाग पहले सर्विस स्टेशनों पर कार्रवाई कर रहा है, क्योंकि सर्विस स्टेशन वाले कई वर्षों से अवैध कनेक्शन के जरिए पानी की चोरी कर रहे हैं। दो दिन की कार्रवाई के दौरान दस से अधिक सर्विस स्टेशन के कनेक्शन काट दिए हैं।
गर्मी बढ़ने के साथ शहर में पानी का संकट भी बढ़ गया है। आए दिन शहरवासी पानी कि किल्लत से परेशान होकर सड़कों पर उतर कर जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। जलशक्ति विभाग के लिए शहर के हालात को संभालना मुश्किल हो गया है। पानी की किल्लत का एक बड़ा कारण पानी का चोरी होना है। कई लोगों ने अवैध रूप से पानी के कनेक्शन लगा कर लगातार पानी की चोरी कर रहे हैं। विभाग को इससे कोई राजस्व नहीं मिल रहा है।
बिजली चोरी करने वालों में सर्विस स्टेशन सबसे आगे हैं। सर्विस स्टेशन में वाहनों को साफ करने के लिए हर रोज सैकड़ों गैलन पानी का इस्तेमाल किया जाता है। यह कई वर्षों से अवैध रूप से कनेक्शन लगाकर पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं और विभाग को पानी का किराया नहीं मिल रहा है। हर रोज पीने का पानी वाहनों को साफ करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसी को लेकर अब जलशक्ति विभाग ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। सोमवार से टीम को इसके लिए नियुक्त किया है और दो दिन से लगातार इसको लेकर कार्रवाई कर ही है। मंगलवार को भी टीम ने कई सर्विस स्टेशन पर दबिश दी और जहां पर भी पानी का अवैध कनेक्शन लगा नजर आया तो उसको बंद किया गया।
विज्ञापन
पानी के अवैध कनेक्शन के कारण जलशक्ति विभाग को बहुत नुकसान हो रहा है। इसको लेकर कार्रवाई करना जरूरी है। दो दिन से कार्रवाई चल रही है। अभी तक दस से अधिक कनेक्शन काट कर कार्रवाई की जा चुकी है। इस कार्रवाई को आगे भी जारी रखा जाएगा।
- ताज चौधरी, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग