{"_id":"582cb3734f1c1b57368ffdb5","slug":"water-sports-centre-will-open-in-pul-doda","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल डोडा में बनेगा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल डोडा में बनेगा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर
ब्यूरो/ डोडा
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : en.wikipedia.org
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2000 में बगलिहार डैम का काम शुरू होने के बाद चिनाब दरिया पर झील बन गई थी। तभी से डोडा, भद्रवाह की ओर जाने वाले राजमार्ग को एक स्थान पर जोड़ने वाले पुल डोडा को वाटर स्पोर्ट्स के लिए सबसे बेहतर स्थान माना जा रहा था। समय-समय पर इस मांग को जनता की तरफ से उठाया जाता रहा। डोडा विधायक शक्ति परिहार ने बताया कि पिछली सरकारों ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन
राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने इसमें रुचि दिखाई और अब नतीजा सामने है। मिनिस्टर ऑफ टूरिज्म, भारत सरकार ने हिमालयन सर्किट थीम ऑफ स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत अनंतनाग, किश्तवाड़, पहलगाम, दकशुम, रणजीत सागर डैम आदि की तरह ही तीन करोड़ रुपये की राशि पुल डोडा में चिनाब नदी पर वाटर स्पोर्ट्स सेंटर स्थापित करने के लिए सैंक्शन कर दिए हैं।
विज्ञापन
पुल डोडा में वाटर स्पोर्ट्स सेंटर बनने से देश के विभिन्न हिस्सों से यहां खिलाड़ी आ सकेंगे। वे यहां की प्राकृतिक खूबसूरती का भी लुत्फ उठा सकेंगे। परिहार ने बताया कि वाटर स्पोर्ट्स का विकास होने से यहां रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और रियासत के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन