फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   water problem

Udhampur News: दूषित पानी आने से बौखलाए लोग

विज्ञापन
water problem
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर सात में मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे दूषित पानी आने से लोगों ने विभाग के खिलाफ रोष जताया। उनका आरोप है कि पहले भी दो तीन बार क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई हो चुकी है। इसको लेकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

वार्डवासियों ने बताया कि मंगलवार सुबह विभाग की ओर से कीड़े और सीवरेज वाले पानी की सप्लाई की गई। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी अब खतरा मंडराने लगा है। इस समस्या को लेकर लोग कई बार विभाग के आला अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गौरतलब है कि शहर में अभी भी कई जगहों पर 50 साल से भी ज्यादा पुरानी पाइप लाइन बिछी हुई है। यह कई स्थानों से सड़ चुकी है या फिर टूटी हुई है, जिसकी वजह से क्षेत्र में बार-बार दूषित पानी की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन


...........
विभाग की ओर से आए दिन इसी तरह के पानी की सप्लाई दी जाती है। मंगलवार को इतना दूषित पानी आया कि उसमें कीड़े व गंदी बदबू आ रही थी। ऐसा लग रहा था कि सीवरेज का पानी सप्लाई हुआ है। पहले भी ऐसी ही समस्या उत्पन्न हुई थी। इस पर विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के साथ ही उन्हें सप्लाई लाइन की जांच करने को कहा गया था लेकिन विभाग की ओर से उस पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विष्णु देवी स्थानीय निवासी

एक तरफ मौजूदा समय में जहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि पानी साफ और उबाल कर पीएं लेकिन मरे हुए कीड़े और दूषित पानी को उबाल कर भी कोई क्या कर लेगा। उल्टा ऐसे पानी के इस्तेमाल से लोगों के ज्यादा बीमार होने का खतरा बढ़ गया है।
- बाबू राम, वार्ड वासी

सुबह जब पानी की सप्लाई आई तो जैसे ही पानी भरने के लिए बर्तन रखे तो उसमें कीड़े और मटमैला रंग का पानी आ रहा था। यह सीवरेज या फिर पानी की पाइप लाइन की लीकेज की वजह से हो रहा था। पिछले काफी लंबे समय से क्षेत्र में डाली गई सप्लाई पाइप लाइन को बदला नहीं गया है। इससे पानी की सप्लाई लगातार प्रभावित हो रही है।
-सोनिका देवी, वार्ड वासी

हम विभाग के आला अधिकारियों से यही मांग करते हैं कि जल्द से जल्द क्षेत्र में आने वाली सप्लाई लाइन की जांच की जाए और पुरानी पाइप लाइन को बदलकर नई पाइन लाइन बिछाई जाए ताकि आ रही समस्या से निजात मिलने के साथ ही लोगों को स्वच्छ पीने का पानी मुहैया हो सके।

-कुलभूषण कुमार, स्थानीय निवासी

विभाग की टीम को क्षेत्र में भेजकर पानी की सप्लाई लाइन की जांच की करवाई जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पानी सीवरेज या फिर पानी की सप्लाई लाइन में लीकेज की वजह से दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। अगर पानी की सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त होगी तो उसे बदल कर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी ताकि दोबारा से लोगों को दूषित पानी की सप्लाई न हो सके।
-अरुण गुप्ता, जेई पीएचई

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed