{"_id":"67647d24aab5250b27087aea","slug":"water-problem-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-118452-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: पीना तो दूर, इस्तेमाल करने योग्य भी नहीं सप्लाई का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: पीना तो दूर, इस्तेमाल करने योग्य भी नहीं सप्लाई का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के विभिन्न हिस्सों में हो रही दूषित पानी की सप्लाई से शहरवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि जलशक्ति विभाग दूषित पानी की सप्लाई कर लोगों की सेहत के साथ सरेआम खिलवाड़ कर रहा है। पानी में गंदगी और मिट्टी के कण भी पाए जा रहे हैं।
मुख्य रूप से शहर के वार्ड नंबर 3, 4, 5, 12 और 17 के कुछ इलाकों से इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बाद भी जलशक्ति विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं ला रहा है। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है और वे आसपास के प्राकृतिक जलाशयों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने पर मजबूर हैं।
लोगों का कहना है कि स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं होने से इसका असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। गृहिणियों का अधिकतर समय आसपास की प्राकृतिक बावलियों से पीने का पानी ढोने में व्यतीत हो रहा है। इससे घर का खाना बनाने जैसे जरूरी काम देरी से निपट रहे हैं। वहीं बच्चों को स्कूल और पुरुषों को अपने काम पर पहुंचने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बरसात के दिनों में तो अक्सर इस तरह की समस्या पेश आती है लेकिन अब बिना बारिश के ही इतना अधिक दूषित पानी मिलना चिंताजनक है। इससे कई तरह के रोग होने का खतरा भी बढ़ गया है। विभाग को इसका तत्काल समाधान करना चाहिए -विशाल गुप्ता
पानी बेहद ही गंदा व मिट्टी युक्त है। इसे पीने वाले इंसान तो क्या जानवर भी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसके चलते उन्हें मजबूर होकर आसपास के क्षेत्रों में स्थित बावलियों से पानी लाना पड़ रहा है। इससे घर के दूसरे जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।
-सुभाष सिंह
पानी में गंदगी के कण भी मिल रहे हैं। कपड़े से छान कर पानी भर रहे हैं लेकिन तब भी समस्या से राहत नहीं मिल रही है। पानी में मिट्टी की अधिकता है। पानी का रंग देखकर ऐसा लगता है जैसे सीधा नदी से उठाकर इसे लोगों के घरों में सप्लाई कर दिया गया हो।
-रतन लाल
विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद पानी की गुणवत्ता में कुछ सुधार किया जाता है लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद समस्या फिर से पहले जैसी शुरू हो जाती है। यह काफी चिंताजनक है। विभाग पानी के बिल पूरे वसूलता है लेकिन न तो पानी की नियमित तौर सप्लाई होती है और न ही इसकी गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता है-- -शांति गुप्ता
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विभाग की ओर से शहर में शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण पानी की सप्लाई की जा रही है। सभी मशीनरी ठीक तरीके से काम कर रही है। पानी में क्लोरिन वगैरह का भी उचित प्रयोग किया जा रहा है। फिर भी कहीं दूषित पानी की समस्या है तो जल्द टीम भेजकर इसकी जांच की जाएगी और जो भी समस्या होगी, उसे दूर किया जाएगा। शहरवासियों से भी अपील है कि अगर कहीं भी इस तरह की कोई समस्या है तो तत्काल विभाग को सूचित करें। -जेई अरुण गुप्ता (जलशक्ति विभाग)
विज्ञापन
मुख्य रूप से शहर के वार्ड नंबर 3, 4, 5, 12 और 17 के कुछ इलाकों से इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन इसके बाद भी जलशक्ति विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं ला रहा है। इससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है और वे आसपास के प्राकृतिक जलाशयों से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं होने से इसका असर लोगों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है। गृहिणियों का अधिकतर समय आसपास की प्राकृतिक बावलियों से पीने का पानी ढोने में व्यतीत हो रहा है। इससे घर का खाना बनाने जैसे जरूरी काम देरी से निपट रहे हैं। वहीं बच्चों को स्कूल और पुरुषों को अपने काम पर पहुंचने में देरी हो रही है।
विज्ञापन
बरसात के दिनों में तो अक्सर इस तरह की समस्या पेश आती है लेकिन अब बिना बारिश के ही इतना अधिक दूषित पानी मिलना चिंताजनक है। इससे कई तरह के रोग होने का खतरा भी बढ़ गया है। विभाग को इसका तत्काल समाधान करना चाहिए -विशाल गुप्ता
पानी बेहद ही गंदा व मिट्टी युक्त है। इसे पीने वाले इंसान तो क्या जानवर भी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इसके चलते उन्हें मजबूर होकर आसपास के क्षेत्रों में स्थित बावलियों से पानी लाना पड़ रहा है। इससे घर के दूसरे जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।
-सुभाष सिंह
पानी में गंदगी के कण भी मिल रहे हैं। कपड़े से छान कर पानी भर रहे हैं लेकिन तब भी समस्या से राहत नहीं मिल रही है। पानी में मिट्टी की अधिकता है। पानी का रंग देखकर ऐसा लगता है जैसे सीधा नदी से उठाकर इसे लोगों के घरों में सप्लाई कर दिया गया हो।
-रतन लाल
विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद पानी की गुणवत्ता में कुछ सुधार किया जाता है लेकिन कुछ दिन बीतने के बाद समस्या फिर से पहले जैसी शुरू हो जाती है। यह काफी चिंताजनक है। विभाग पानी के बिल पूरे वसूलता है लेकिन न तो पानी की नियमित तौर सप्लाई होती है और न ही इसकी गुणवत्ता का ध्यान रखा जाता है