फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   water news

Udhampur News: पुरानी पाइपें बदलकर शहर में होगी स्वच्छ पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
water news
शहर के एमएच चौक में नाले से होकर गुजर रहीं पेयजल आपूर्ति की क्षतिग्रस्त पुरानी पाईपें।
उधमपुर। शहर में जल शक्ति विभाग जल्द पुरानी व सड़ चुकी पाइपों को बदलकर नई पाइपों से स्वच्छ पानी की आपूर्ति करेगा। इसके अलावा छूटी हुई आबादी के लिए भी पानी मुहैय्या होगा।
विज्ञापन

इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया जारी है। इसके पूरा होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। यूटी कैपेक्स बजट के तहत उधमपुर शहर के लिए जलापूर्ति योजना के तहत 1.79 करोड़ की लागत से होने वाले इस कार्य से शहरवासियों को मिलने वाली जलापूर्ति में सुधार होगा। इससे दूषित पानी की सप्लाई और जगह-जगह लीकेज की वजह से पेश आने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शहर में जलापूर्ति ढांचा काफी पुराना है। इसकी पाइप लाइन करीब छह दशक पहले बिछाई गई थी और अब यह इतनी कमजोर हो चुकी है कि आए दिन लीक होती रहती है। जब कभी पाइप टूटती है तो फिर उसकी मरम्मत करना मुश्किल हो जाता है। विभाग के कर्मचारी एक स्थान पर पाइप की मरम्मत करते हैं तो कुछ दिन के बाद दूसरे स्थान पर पाइप क्षतिग्रस्त हो जाती है। इसी कारण कई मोहल्लों में जलापूर्ति प्रभावित रहती है। इसके अलावा कुछ पुरानी पाइपें गंदे नालों और नालियों के बीच से होकर भी गुजर रही हैं। इनके क्षतिग्रस्त होने से शहर में दूषित पानी की सप्लाई आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक 2019 में विभाग ने शहर में पाइप बदलकर जलापूर्ति में सुधार का प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव पर सरकार ने करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये मंजूर किए थे। 2020 में इसका टेंडर जारी हुआ और कोरोना की पहली लहर में थोड़ी राहत मिलने के बाद ठेकेदार ने इसका काम शुरू कर दिया। काम अभी चल ही रहा था कि ठेकेदार ने 60 प्रतिशत काम पूरा करने के बाद आगे का काम बंद कर दिया। अब इसी शेष काम को पूरा करने के लिए नया टेंडर जारी किया गया है।
-------------------------------------------
शहर में कई जगहों पर पानी की लीकेज, दूषित पानी की सप्लाई होने और अनियमित पानी की सप्लाई जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। लोग लगातार इनके समाधान की मांग कर रहे हैं, इसलिए जल शक्ति विभाग की तरफ से अब जलापूर्ति ढांचे में सुधार किया जाता है तो इससे इन सभी समस्याओं से काफी राहत मिलेगी।
-वरुण शर्मा


नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू होने से राहत मिलेगी। मौजूदा समय में पाइपों के क्षतिग्रस्त होने से शहर में दूषित पानी की आपूर्ति होती है। काफी समय से समस्या के समाधान की मांग की जा रही है।
-ऋषि मल्होत्रा


दशकों पुरानी पाइपों को बदलना बेहद जरूरी है क्योंकि इनकी वजह से शहरवासियों को जलापूर्ति को लेकर कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। पुराने ढांचे में सुधार को लेकर विभाग का यह अच्छा कदम है। इससे काफी राहत मिलेगी।

-यशपाल शर्मा

पुराने ढांचे के चलते शहर में जलापूर्ति लगातार प्रभावित होती है। जगह-जगह वाल लीक होते हैं। बारिश होने पर दूषित पानी की सप्लाई मिलती है। पाइपें क्षतिग्रस्त होने से कई-कई दिन पानी की सप्लाई नहीं मिलती। लंबे समय से इन समस्याओं के समाधान की मांग करते आ रहे हैं। उम्मीद है इस योजना के शुरू होने से लोगों को राहत मिलेगी।
-अश्वनी शर्मा
------------------------------------------
जलापूर्ति में सुधार को लेकर जारी टेंडर के तहत खराब हो चुके पाइपों को बदलना भी शामिल है। इसके अलावा छूटी हुई आबादी को जलापूर्ति प्रदान करने का काम भी पूरा किया जाना है। इसको लेकर टेंडर जारी हो गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।
-जेई अरुण गुप्ता, जलशक्ति विभाग उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article