फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Water Filteration Plant Ready

Udhampur News: पंचायत माली में फिल्ट्रेशन प्लांट तैयार, पानी की किल्लत होगी दूर

विज्ञापन
Water Filteration Plant Ready
उधमपुर के माली पंगारा में बनकर तैयार हुआ फिल्ट्रेशन प्लांट।
जल आपूर्ति योजना : पांच हजार गैलन पानी प्रति घंटा फिल्टर करने की है क्षमता, आठ हजार की आबादी को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पंचायत माली पंगारा में फिल्ट्रेशन प्लांट का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इस प्लांट में पांच हजार गैलन पानी प्रति घंटा फिल्टर करने की क्षमता है। इसे माली पंगारा के लिए चलाई जा रही 9.98 करोड़ की जल जीवन मिशन की जलापूर्ति योजना के एक हिस्से के रूप में तैयार किया गया है। इससे क्षेत्र की लगभग आठ हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
लगभग डेढ़ साल पहले फिल्ट्रेशन प्लांट बनाने का काम शुरू किया गया था। काम के पूरा होने से परियोजना के भी जल्द पूरी होने की संभावना है। वहीं, इसको लेकर ग्रामीणों का कहना है कि माली पंगारा दूरदराज का पहाड़ी इलाका है। यहां पानी की किल्लत काफी ज्यादा है। ऐसे में जल जीवन मिशन के तहत शुरू की गई जलापूर्ति योजना पर बहुत ज्यादा उम्मीद है। जितनी जल्दी यह परियोजना पूरी होगी, उतनी ही जल्दी पानी की किल्लत का समाधान होगा।
विज्ञापन

निर्मल सिंह, बबली देवी, मुल्ख राज, देविंदर सिंह व अन्य ने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि गर्मी के पीक सीजन से पहले जलापूर्ति योजना पूरी हो और लोगों के घरों में पानी की निर्बाध पानी की सप्लाई पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इसको लेकर जलशक्ति विभाग के जेई मोहित का कहना था कि फिल्ट्रेशन प्लांट क्षेत्र की जलापूर्ति परियोजना की अहम कड़ी है। इसके पूरा होने से परियोजना का लगभग 80 प्रतिशत काम मुकम्मल हो गया है। अगले कुछ महीनों में शेष काम भी पूरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed