{"_id":"698cea0a71d7643fac057b05","slug":"ward-two-street-development-udhampur-news-c-202-1-udh1002-132513-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वार्ड-10 में दो गलियों की 11.20 लाख रुपये से होगी मरम्मत, 15 साल के बाद लोगों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वार्ड-10 में दो गलियों की 11.20 लाख रुपये से होगी मरम्मत, 15 साल के बाद लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
रामनगर। वार्ड दस की दो प्रमुख गलियों के पुनर्निर्माण और कायाकल्प के लिए 11.20 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। इससे वर्षों से जर्जर पड़ी गलियों को दुरुस्त किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया शुरू करवाएगा।
नगर पालिका के अधीन पड़ते वार्ड-दस की दो गलियां पिछले पंद्रह वर्ष से खस्ताहाल हैं। वार्ड वासियों ने कई बार मरम्मत करवाने के लिए अधिकारियों को अवगत करवाया, सिवाय आश्वासन के कुछ हासिल नहीं हुआ। दो माह पहले विधायक सुनील भारद्वाज के समक्ष समस्या रखी। उन्होंने मरम्मत कार्य के लिए राशि मुहैया करवाई।
स्थानीय सुनील जंडियाल, अनिल अत्री, विजय शर्मा, गोपाल शर्मा, दलेर सिंह, संदीप सिंह और ठाकुरदास ने बताया कि डेढ़ दशक से खस्ता गली के कारण सफर मुश्किल हो गया था।आए दिन हादसे हो रहे थे। आना-जाना काफी मुश्किल हो गया था। गड्ढों के कारण बारिश में परेशानी और बढ़ जाती थी। अब गलियां बनने से आवाजाही सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन
गलियों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू हो रहा है। लोक निर्माण विभाग को कार्य सौंप दिया गया है।
-अभिलव महाजन, ईओ, नगर पालिका।