फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Ward 21's streets and drains are in disarray

वार्ड 21 की गलियां और नालियां बदहाल

विज्ञापन
Ward 21's streets and drains are in disarray
उधमपुर। वार्ड 21 के स्थानीय लोगों का एक शिष्टमंडल जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेता रोमेश मन्हास की अध्यक्षता में डीसी डॉ. पीयूष सिंगला से मिला। इस दौरान उन्होंने वार्ड की क्षतिग्रस्त गलियों और नालियों की समस्या से अवगत करवाते हुए जल्द समाधान की अपील की।
विज्ञापन

रोमेश मन्हास ने बताया कि वर्तमान में वार्ड 21 के कल्लर हिम्मती क्षेत्र की मुख्य गली और नाली टूट चुकी है। अन्य गलियों व नालियों की हालत भी काफी खराब है। इस कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर बच्चों व बुजुर्गों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। इस कारण उनका और दोपहिया वाहन चालकों के घायल होने का अंदेशा बना हुआ है। कई दोपहिया वाहन चालक घायल भी हो चुके हैं। सबंधित विभाग से कई बार समस्या के निदान का आग्रह किया गया, लेकिन आजतक कोई सुध नहीं ली गई है। डीसी ने सबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्काल कारवाई करने के निर्देश दिए है। इस मौके पर काका राम खजूरिया, साहिल मन्हास, बंसी लाल दूबे, सोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed