फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   vote news

Udhampur News: देविका अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के पांच निदेशक पदों के डाले गए वोट

विज्ञापन
vote news
उधमपुर। देविका अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के पांच निदेशकों का चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ।
विज्ञापन


इसमें कुल 8 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें फकीर चंद सलारिया, कमल किशोर गुप्ता, मोहनलाल, नीरज गुप्ता, रतन पाल शर्मा, सीमा शर्मा, उमेश महाजन, विपिन अबरोल शामिल हैं।

चुनाव के लिए शेयर होल्डर्स के रूप में 4,100 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें 3352 मतदाताओं ने उधमपुर, 570 रामनगर व 178 चिनैनी में वोट करना था लेकिन कुल 4100 मतदाताओं में से केवल 527 मतदाताओं ने ही चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लिया। मतदान में उधमपुर में 3352 में से केवल 433 जबकि रामनगर में 570 में से 60 और चिनैनी में कुल 178 में से 34 ने वोट प्रकिया में हिस्सा लिया।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा उधमपुर में दो, चनैनी तथा रामनगर में एक-एक मतदान केंद्र बनाए गए थे। उधमपुर के रिवायत हॉल में बनाए गए मतदान के केंद्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। इनमें स्थापित दो बूथ में से एक में मतदान के लिए भारी संख्या में वोट ने हिस्सा लिया। जबकि दूसरे बूथ पर इक्का-दुक्का ही वोटर ही दिखे। वोट की गिनती चनैनी तथा रामनगर से मतपेटियों के उधमपुर पहुंचने के बाद शुरू की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed