फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   visit

पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

विज्ञापन
visit
किश्तवाड़। अतिरिक्त एसपी राजिंदर सिंह ने बुधवार को क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए द्राबशाला तहसील के सरुड़ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अन्य अधिकारियों के साथ बादात, क्रालपोरा, शेख पोरा, बुगड़ाना, बड़ोती और कलशंगा गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों के साथ बातचीत की और क्षेत्र में सामान्य सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली से संबंधित मुद्दों के बारे में उनकी प्रतिक्रिया मांगी। तत्पश्चात ग्राम बड़ोती में पुलिस समुदाय भागीदारी समूह (पीसीपीजी) बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें सरपंच सहित क्षेत्र के कई लोग, पीआरआई सदस्य और स्थानीय नेताओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों के बताए मुद्दों को सुना और नोट किया गया। अधिकारी ने करीबी पुलिस जनसंपर्क के लाभों पर जोर दिया, और युवाओं और छात्रों को नशे से दूर रहने के लिए भी कहा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पुलिस पिकेटों और एसओजी कैंपों का भी निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी पर सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में बिना देरी किए कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

फोटो....एएसपी किश्तवाड़ ने सुरक्षा परिदृष्य को लेकर सरूड़ द्राबशाला का दौरा किया।

फोटो....एएसपी किश्तवाड़ ने सुरक्षा परिदृष्य को लेकर सरूड़ द्राबशाला का दौरा किया।- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed