{"_id":"61a7bf57834eeb0174188238","slug":"visit-udhampur-news-jmu24898929","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवकाम ने किया चिनैनी मानतलाई का दौरा, कई विकास कार्यो का लिया जायजा ।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवकाम ने किया चिनैनी मानतलाई का दौरा, कई विकास कार्यो का लिया जायजा ।
विज्ञापन
Visit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। डिवकॉम जम्मू डॉ. राघव लंगर ने चिनैनी मानतलाई का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। वहीं, अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
बुधवार को डिवकॉम ने चिनैनी से सुद्धमहादेव व डोडा के लिए बन रही सड़क निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुल, सड़क का कार्य भी देखा और कार्य में तेजी लाने को कहा। ताकि, राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य समय पर पूरा हो सके। वहीं, मानतलाई से सुद्धमहादेव सड़क की हालत में भी तेजी से सुधार के निर्देश दिए। और, मानतलाई में पहुंचकर अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र के कार्य का भी जायजा लिया।
उन्होंने मानतलाई में अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि प्रोजेक्ट समय पर पूरे किए जाएं। जो कार्य धीमी गति से चल रहे हैं, उनमें तेजी लाई जाए। इस दौरान उन्होंने सुद्धमहादेव में प्राचीन भगवान शिव मंदिर में शीश भी नवाया। दौरे पर एडीसी एमएस खान, एसडीएम परवेज अहमद नायक, तहसीलदार चिनैनी वेद प्रकाश, आदि मौजूद रहे।