{"_id":"67b3917226defbd74b0fbe4e","slug":"vicle-action-udhampur-news-c-202-1-udh1007-120542-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के पुलिस की ओर से धार रोड पर स्थित गोल मेला इलाके में विशेष नाका लगाया गया। इसमें 15 वाहनों के चालान किए गए।
इसके साथ ही यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इसमें पुलिस अधिकारी की ओर से खासतौर पर मिनी बसों में ओवरलोडिंग कर रहे वाहनों की चेकिंग के दौरान लाइसेंस व वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। इतना ही नहीं, पुलिस की ओर से बिना हेलमेट व लाइसेंस के दो दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके चलते पुलिस ने यात्री वाहनों सहित दोपहिया वाहन चालकों के तकरीबन 15 के करीब कोर्ट चालान किए। वहीं क्षेत्र में लगे पुलिस के नाके के दौरान अन्य यात्री वाहन चालकों ने दूसरे वाहन चालकों को भी इस बारे में सूचित कर दिया। इसके चलते यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग न के बराबर रही।
गौरतलब है कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि शहर के आसपास के इलाकों में चलने वाले यात्री वाहन चालक धड़ल्ले से ओवरलोडिंग कर रहे हैं। इसके चलते पुलिस की ओर से कार्रवाई की गई है।