फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vehicles kept crawling throughout the day as soon as the Jammu-Srinagar highway opened

जम्मू-श्रीनगर हाईवे खुलते ही दिनभर रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
Vehicles kept crawling throughout the day as soon as the Jammu-Srinagar highway opened
उधमपुर/रामबन। रामबन के मेहाड़ में पस्सियां गिरने पर छह घंटे राजमार्ग के बंद रहने पर रविवार को दिन भर यातायात प्रभावित रहा। उधमपुर में सुबह से दोपहर तक घाटी जाने वाले सैकड़ों वाहनों को रोक कर रखा गया। दोपहर के बाद छोटे यात्री वाहनों को घाटी की तरफ रवाना किया गया। इस दौरान पुलिस को यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए दिनभर मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शनिवार रात करीब नौ बजे रामबन के मेहार इलाके में पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया था। वहीं, मार्ग से गुजर रहा टैंकर भी पस्सियां की चपेट में आ गया था। चालक ने सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा था।
विज्ञापन

राजमार्ग बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के राजमार्ग को खोलने में कामयाबी पाई। देर रात करीब तीन बजे यातायात बहाल होने पर दोनों तरफ से वाहन चलते ही जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। रविवार को पुलिस ने घाटी जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगा कर रखा। इस दौरान उधमपुर के जखैनी, भारत नगर, बट्टलबालियां, रठियान, गरनई, मांड आदि कई इलाकों में सैकड़ों वाहनों को रोक दिया गया था। घाटी से जम्मू की तरफ यातायात जारी रहा। गर्मी के कारण वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। दोपहर के बाद छोटे यात्री वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई, लेकिन ट्रकों को शाम तक नहीं छोड़ा गया। राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस को दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed