फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vehicle fell into the ditch , three killed

वाहन खाई में गिरे, तीन की मौत

Sun, 23 Nov 2014 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन Updated Sun, 23 Nov 2014 02:01 AM IST
विज्ञापन
Vehicle fell into the ditch , three killed

रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके में शनिवार तड़के एक नया बोलेरो गहरी खाई

विज्ञापन
में जा गिरा। उसमें सवार दो लोगों के शव खाई से निकाले गए।

खाई में कुछ और शव होने की आशंका के मद्देनजर देर रात तक रेड क्रास के वालंटियर घटनास्थल पर तलाशी में जुटे थे। जिला अस्पताल में फिलहाल एक की पहचान हुई, दूसरे की नहीं। वहीं जवाहर टनल के पास एक ट्रक खाई में गिरा, जिससे चालक की मौत हो गई। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बनिहाल थाने में मामला दर्ज कियागा।

पुलिस के मुताबिक बिल्कुल नया बोलेरो जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहा था कि शनिवार तड़के चालक का संतुलन बिगड़ जाने से वाहन सीधे बैटरी चश्मा के पास खाई में लुढ़क गया। इसकी जानकारी दोपहर बाद किसी ने सेना को दी। उसके बाद सेना और पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से दो लोगों के शवों को बाहर निकाला।

दोनों को जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया। वहां एक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसे पौनीचक निवासी दीपक कौल बताया जा रहा है, जबकि दूसरे की शिनाख्त देर शाम को समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी।

बोलेरो पर टेम्परेटी नंबर 9278 लिखा था। रामबन थाने में इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस बीच मौके पर रेडक्रास के वालंटियर भी पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के पास महिलाओं के कुछ सामान भी बिखरे मिले।

इससे यह आशंका जताई जा रही है कि वाहन में कुछ और लोग और महिलाएं हो सकती हैं। इस संभावना के मद्देनजर देर रात तक वालंटियर तलाशी में जुटे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed