फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vehicle fell into the ditch , five injured

वाहन खाई में गिरे, पांच जख्मी

Mon, 15 Dec 2014 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा/कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा/कटड़ा Updated Mon, 15 Dec 2014 01:32 AM IST
विज्ञापन
Vehicle fell into the ditch , five injured

डोडा और कटड़ा में दो वाहनों के नाले और खाई में गिरने से पांच यात्री घायल हो गए। इनमें से तीन को जम्मू रेफर किया गया। डोडा जिला मुख्यालय से मात्र सात किलोमीटर की दूरी पर किश्तवाड़ से डोडा की ओर आ रही टवेरा पुल डोडा के पास गउसू नाला में गिर गई।

विज्ञापन


इस हादसे में उसमें सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया। डोडा की ओर आ रही टवेरा जेके14सी-6075 असंतुलित होकर करीब सौ फीट गहरी गउसू नाला में जा गिरी।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में उसमें सवार उधमपुर निवासी अनिल शर्मा, देव राज और अनिल गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को आसपास के लोगों ने निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उधमपुर से कटड़ा की तरफ आ रही वैन रविवार को पैंथल चेक पोस्ट के पास खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो मुसाफिर जख्मी हो गए। वहां मौजूद पैंथल चेक पोस्ट के जवानों ने दोनों को तुरंत कटड़ा अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार वैन (जेके02एम-3268) कटड़ा की ओर आ रही थी।


तभी अचानक ड्राइवर का संतुलन बिगड़ने पर गाड़ी खाई में जा गिरी। इससे उसमें सवार कुद निवासी गोपाल चंद (28) और पत्नीटाप निवासी मोहन लाल घायल हो गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed