{"_id":"65cbd8cb771ddea18908b199","slug":"vande-bharat-express-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-107289-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उधमपुर में स्टॉपेज शुरू, केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उधमपुर में स्टॉपेज शुरू, केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Wed, 14 Feb 2024 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 14 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
- विकास और कनेक्टिविटी के लिए नए अध्याय की शुरुआत : डॉ. जतिंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। देविका नगरी के लोगों के लंबे इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर रेलवे स्टेशन पर अपने स्टापेज पर रुकी। इसको हरी झंडी दिखाकर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जतिंद्र सिंह ने सुबह 6:16 बजे दिल्ली की ओर रवाना किया। उन्होंने पर्यटन, व्यापार और समग्र आर्थिक विकास को बढ़ावा देने की इसकी क्षमता पर भी प्रकाश डाला।
डॉ. सिंह ने कहा कि उधमपुर और आसपास के क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता मिली है। कटड़ा-वैष्णो देवी से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत स्थानीय लोगों की एक पुरानी मांग पूरी हुई। इससे यात्रियों को तेज और अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्राप्त होगा। डॉ. सिंह ने विकसित परिवहन बुनियादी ढांचे की पर्यटन और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस उधमपुर, कठुआ और पूरे क्षेत्र में आर्थिक विकास और समृद्धि के नए रास्ते खोलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के आने से इस क्षेत्र में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। यह आसान यात्रा की सुविधा देने, श्रद्धेय वैष्णो देवी मंदिर में अधिक तीर्थयात्रियों को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान की पहल साबित होगा। इस मौके पर रेलवे और प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा भाजपा उपाध्यक्ष पवन खजुरिया, जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अखिल पराशर, जिला सचिव राहुल गुप्ता एवं सुशांत गुप्ता, पूर्व पार्षद विकास शर्मा, जिला मीडिया प्रमुख भारती शर्मा, प्रवक्ता विवेक गुप्ता एवं केवल परिहार, कार्यालय सह सचिव कुलदीप शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी 20 फरवरी को करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा : डॉ. जतिंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री डॉ. जतिंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा कर सकते हैं। वह जम्मू में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और कई विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं में सांबा के विजयपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रियासी जिले में सबसे ऊंचा रेलवे पुल, उधमपुर में देविका कायाकल्प परियोजना, अंतरराष्ट्रीय योग केंद्र, आईआईएम जम्मू और कई अन्य शामिल हैं।