{"_id":"5f7cb7188ebc3e9bb15eee1b","slug":"vaishno-devi-yatra-katra-news-jmu220214911","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी यात्रियों की सीमित संख्या व्यवस्था हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी यात्रियों की सीमित संख्या व्यवस्था हटाने की मांग
विज्ञापन
कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ के साथ बैठक करते शिवसेना बाला साहेब ठाकरे पा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। शिवसेना बाला साहेब ठाकरे जम्मू-कश्मीर इकाई ने माता वैष्णो देवी की यात्रा में श्रद्धालुओं की तय संख्या हटाने और पिट्ठू एवं पालकी सेवाओं को बहाल करने की मांग की है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी, महासचिव विकास बख्शी एवं कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता ने मंगलवार को उक्त मांग को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ रमेश कुमार की और उप राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
साहनी ने कहा कि जम्मू और कटड़ा का पर्यटन व्यवसाय काफी हद तक वैष्णो देवी यात्रा पर निर्भर है। नवरात्र में दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की निर्धारित संख्या 1000 को तुरंत खत्म किया जाए, ताकि यात्रा सुचारू रूप से चले। उन्होंने पोनी, पालकी एवं पिट्ठू सेवाओं की बहाली की मांग करते हुए कहा कि इन सेवाओं के बंद होने से सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे में उचित कदम उठाए जाएं।
साहनी ने नवरात्र पर पारंपरिक 38वीं पवित्र छड़ी यात्रा को लेकर तमाम जरूरी सेवाओं पर सीईओ रमेश कुमार से विचार-विमर्श किय। सीईओ रमेश कुमार ने मांगों के संबंध में सहयोगात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राज सिंह और संजीव सूदन भी उपस्थित थे।