{"_id":"69cee1548559cd8c9a0d8918","slug":"vaishno-devi-shrine-board-water-warrior-award-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103320-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नाम गौरवशाली उपलब्धि, मिला जल योद्धा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के नाम गौरवशाली उपलब्धि, मिला जल योद्धा सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटड़ा। जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में मील का पत्थर स्थापित करते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने फिर राष्ट्रीय पटल पर चमक बिखेरी है। बोर्ड को उत्कृष्ट जल संरक्षण प्रयास के लिए प्रतिष्ठित जल योद्धा सम्मान दिया गया है। यह सम्मान जल की हर बूंद को सहेजने और आत्मनिर्भर जल भारत के संकल्प की दिशा में किए गए अनुकरणीय कार्यों का परिणाम है।
बंगलूरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के विशालाक्षी मंडप में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार प्रदान किया गया। आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रवि शंकर और अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में सम्मान बोर्ड से सहायक वन संरक्षक सचिन कुमार वैश्य ने ग्रहण किया। गौरतलब है कि यह पुरस्कार नीति आयोग और जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से उन संस्थाओं को दिया जाता है जो जल संचयन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव ला रहे हैं।
उपराज्यपाल और श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा के मार्गदर्शन में बोर्ड ने जल बचाओ, माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद प्राप्त करो के मिशन को धरातल पर उतारा है। प्रमुख पहल में तीर्थयात्रियों के लिए वाटर एटीएम की स्थापना, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के जरिए अपशिष्ट जल का शोधन और उसका पुन: उपयोग, भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए वर्षा जल संचयन प्रणालियों का जाल बिछाना और हर साल 1.5 लाख से अधिक पौधों का रोपण शामिल है।
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले जल शक्ति मंत्रालय द्वारा दिए जाने वाले राष्ट्रीय जल पुरस्कार में बोर्ड लगातार तीन वर्ष तक प्रथम स्थान प्राप्त कर हैट्रिक पूरी कर चुका है।