{"_id":"6a1de74d22300503ee002d92","slug":"vaishno-devi-pilgrimage-over-40-lakh-devotees-arrive-in-5-months-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103585-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैष्णो देवी यात्रा : 5 महीनों में पहुंचे 40 लाख से अधिक श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैष्णो देवी यात्रा : 5 महीनों में पहुंचे 40 लाख से अधिक श्रद्धालु
Tue, 02 Jun 2026 01:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
पिछले साल का टूटा रिकॉर्ड, स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां होने से यात्रा चरम पर
रोजाना 38 हजार से 43 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। देशभर से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इस वर्ष भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों (जनवरी से मई) में ही 40,85,255 श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेक चुके हैं। यह संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले 8,02,490 अधिक है।
वर्तमान में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियां होने के कारण यात्रा अपने पूरे चरम पर है। माता के भवन, यात्रा मार्ग और आधार शिविर कटड़ा में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। रोजाना 38 हजार से 43 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं जबकि वीकेंड (शुक्रवार से रविवार) पर यह आंकड़ा 40 हजार से 45 हजार के पार जा रहा है।आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी में 6.96 लाख, फरवरी में 4.45 लाख, मार्च में 9.36 लाख, अप्रैल में 9.14 लाख और मई में सबसे ज्यादा 10.92 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
पिछले साल यानी 2025 के पहले पांच महीनों में कुल 32,82,765 श्रद्धालु आए थे। पिछले वर्ष मई महीने में श्रद्धालुओं की संख्या केवल 4.13 लाख रही थी। इसका मुख्य कारण भारत और पाकिस्तान के बीच उपजे युद्ध के हालात थे। इस बार परिस्थितियां पूरी तरह सामान्य हैं और भक्तों का उत्साह चरम पर है। यदि यात्रा की यही रफ्तार बनी रही तो उम्मीद जताई जा रही है कि वर्ष 2026 में वैष्णो देवी यात्रा ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करेगी।