{"_id":"6207fde3435e1f390952db30","slug":"vaccination-udhampur-news-jmu2537079121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार से अधिक लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार से अधिक लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। जिले में शनिवार को दो हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। सबसे अधिक 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने 95 प्रतिशत किशोरों को पहली, जबकि 50 प्रतिशत को दूसरी खुराक दे दी है।
करीब डेढ़ महीने से किशोरों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया चल रही है। लेकिन, अभी तक स्वास्थ्य विभाग पहली डोज लगाने के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाया है। शनिवार को कुल 2182 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। इनमें 18 वर्ष से अधिक आयु के 14 लोगों को पहली और 431 को दूसरी, वहीं 365 को एहतियाती खुराक लगाई गई है।
इसके साथ 15 से 18 वर्ष आयु के 234 किशोरों को पहली और 1038 को दूसरी डोज लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग को जिले में 37692 किशोरों को वैक्सीन लगानी है। अभी तक 35479 को पहली डोज लगाने में कामयाबी मिल गई है। पहली डोज में स्वास्थ्य विभाग ने 94.66 प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। इसके साथ अभी तक 18789 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है, और निर्धारित लक्ष्य का 49.85 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है।