{"_id":"61f43868fef1ac1a5b59b598","slug":"vaccination-udhampur-news-jmu252739967","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 दिनों में भी पूरा नहीं हो सका किशोरों का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 दिनों में भी पूरा नहीं हो सका किशोरों का टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। 15 से 18 वर्ष आयु के 36965 किशोरों का कोरोना टीकाकरण करने में स्वास्थ्य विभाग अब तक कामयाब नहीं हो सका है। 26 दिनों में कुल 32334 किशोरों को ही कोरोना वैक्सीन लगाई जा सकी है। अब भी 4651 किशोर टीके से वंचित हैं।
जिले में 3 जनवरी को 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों का टीकाकरण शुरू हुआ था। सात दिन के अंदर जिले में 36965 किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित था। इसकी शुरूआत होने के साथ ही मौसम बिगड़ गया। इससे कुछ दिन तक टीकाकरण प्रभावित रहा। लेकिन, मौसम सुधारने पर इसमें तेजी लाई गई। अब तक 26 दिनों में स्वास्थ्य विभाग कुल 32334 किशोरों को ही वैक्सीन लगा सका है। निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग को अभी 4651 किशोरों को टीका लगाना होगा।
इसके लिए विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। शुक्रवार को शाम तक केवल 256 किशोरों को ही टीका लगाया जा सका। अब बहुत कम स्कूलों में टीके के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। विभाग की मोबाइल टीमें घर घर जाकर किशोरों को वैक्सीन लगाने का काम कर रही हैं। इसके लिए उन्हें प्रतिदिन कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। अब ज्यादातर वही किशोर बचे हैं, जो दूरदराज ग्रामीण इलाकों में रहते हैं।