फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccination

पहले दिन 15 से 18 आयु वर्ग में 4317 लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
Vaccination
उधमपुर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में वैक्सीन लगवाती छात्राएं एवं वैक्सीनेट हो चुकी छात्राएं न? - फोटो : UDHAMPUR
उधमपुर। जिले में 15 से 18 वर्ष आयु के लिए कोरोना टीकाकरण की शुरूआत सोमवार को कर दी गई। पहले दिन कुल 4317 किशोरों का टीकाकरण किया गया। शिक्षकों के सहयोग से विद्यार्थी स्कूलों में पहुंचे, और अपनी निगरानी में सभी को टीका लगाया।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान की शुरूआत शहीद इंस्पेक्टर कमल सिंह मॉडल ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल उधमपुर से हुई। जहां, पद्मश्री प्रो. शिव निर्मोही ने फीता काट इसकी शुरूआत की। जिले में कई दिनों से इसकी तैयारियां चल रही थीं। इसके साथ ही जिला अस्पताल में नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता ने टीकाकरण की शुरूआत की। जिले में किशोरों को टीका लगाने के लिए 50 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें से ज्यादातर केंद्र स्कूलों में हैं। शहर में पांच केंद्र बनाए गए हैं। तीन सरकारी स्कूल, एक निजी स्कूल और एक जिला केंद्र में हैं। इसके अलावा चिनैनी, रामनगर, मजालता, पंचैरी, मोंगरी, बसंतगढ़, लाटी व अन्य कई स्थानों पर भी केंद्र बनाए हैं। टीके के लिए सबसे अधिक भीड़ शहीद इंस्पेक्टर कमल सिंह मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में देखी गई। यहां विद्यार्थियों ने लंबा इंतजार करने के बाद उत्साह से वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रह कर टीकाकरण की प्रक्रिया पर नजर रखते रहे। जिले में दोपहर तक कुल 4317 किशोरों को वैक्सीन लगाई गई। रामनगर मेडिकल ब्लॉक में 892, चिनैनी में 1023, पंचैरी में 360, मजालता में 476, बसंतगढ़ में 398, टिकरी में 987, जिला अस्पताल में 143 और एफएचओ में 38 किशोरों का टीकाकरण हुआ।
------
किशोरों की सेहत पर विभाग ने रखी नजर
टीका लगवाने के बाद विद्यार्थियों को तुरंत घर नहीं जाने दिया गया। उनके आराम के लिए कमरे तैयार किए गए थे। वैक्सीन लगवाने के बाद इन कमरों में विद्यार्थियों को करीब आधा घंटा तक बिठाया गया। उसके बाद ही इनको घर जाने दिया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने टीकाकरण के बाद इन पर पूरी नजर रखी हुई थी।

------
टीकाकरण में विद्यार्थियों को नहीं हुई कोई परेशानी
विनोद सिंह, संजय सिंह, अविनाश, शुभम व अन्य विद्यार्थियों ने वैक्सीन लगने के बाद कहा कि उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। वैक्सीन लगने के बाद अब स्कूल खुलने की संभावना बन गई है। उम्मीद है कि सरकार जल्द स्कूलों को खोलने की अनुमति देगी, और पहले की तरह पढ़ाई होने लगेगी।

उधमपुर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में वैक्सीन लगवाती छात्राएं एवं वैक्सीनेट हो चुकी छात्राएं न?

उधमपुर गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में वैक्सीन लगवाती छात्राएं एवं वैक्सीनेट हो चुकी छात्राएं न?- फोटो : UDHAMPUR

उधमपुर के शहीद इंस्पेक्टर कमल सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में वैक्सीनेशन का उद्घाटन करते हुए मुख्य

उधमपुर के शहीद इंस्पेक्टर कमल सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में वैक्सीनेशन का उद्घाटन करते हुए मुख्य- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed