फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccination

पांच हजार से अधिक लोगों को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
Vaccination
उधमपुर। जिले के शहर व ग्रामीण इलाकों में बुधवार को पांच हजार से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। करीब तीन सप्ताह बाद एक दिन में इतने लोगों को वैक्सीन लगाने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वैक्सीन लगाने के कार्य में फिर से तेजी लाई गई है। पहले हर रोज दो से तीन हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। लेकिन, बुधवार को इनकी संख्या पांच हजार को भी पार कर गई है। वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 50 से अधिक केंद्र खोल रखे हैं। इनमें सुबह नौ बजे से ही लोग टीकाकरण कराने के लिए पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

कई केंद्रों में तो लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी बारी के लंबा इंतजार करना पड़ा। शाम तक चली इस प्रक्रिया में कुल 5013 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें 18 से 44 आयु वर्ग में 381 लोगों को पहली और 2901 लोगों को दूसरी खुराक दी गई। इसी प्रकार 45 से 60 आयु वर्ग में 16 लोगों को पहली और 1222 लोगों को दूसरी और 60 से अधिक आयु वर्ग में सात लोगों को पहली और 484 को दूसरी खुराक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से कुल 404 लोगों को पहली और 4609 लोगों को दूसरी डोज लगाई है। अब हर रोज ज्यादातर लोगों को दूसरी डोज लगाई जा रही है। शाम तक स्वास्थ्य विभाग के पास 80920 खुराकें मौजूद थीं। दीपावली के दिन भी जिले में कुछ टीकाकरण केंद्र खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed