फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccination

किश्तवाड़ में 86 प्रतिशत हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
Vaccination
किश्तवाड़। जिले में कोरोना को मात देने के लिए स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर टीकाकरण कर रहे हैं। इसके चलते बहुत ही जल्द स्वास्थ्य विभाग शत प्रतिशत टीकाकरण करने में सफलता पा लेगा।
विज्ञापन

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र मन्हास ने कहा कि जिले में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग में लगभग 86 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। पहली खुराक तो सौ प्रतिशत लोगों को दी जा चुकी है, अब सिर्फ दूसरी खुराक का लक्ष्य बाकी है। पाडर उपमंडल, छात्रू और मढ़वा में टीकाकरण तेजी से चल रहा है। कई इलाकों में सौ प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के हिसाब से अब तक 221848 यानी 95 प्रतिशत लोगों को टीका लग चुका है। घर-घर जाकर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग एक हजार लोगों को टीका लगाया जाता है। मंगलवार को भी देर 999 लोगों को टीका लगाया गया है। जिले भर में 51 जगहों पर केंद्र बनाए गए हैं, जहां टीके लगाए जाते हैं। जिले में अब मात्र एक कोरोना संक्रमित मामला शेष है, जिसका उपचार चल रहा है। एक सप्ताह से यहां कोई मामला नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
नियमों का नहीं हो रहा पालन
जिले में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। शादी समारोह हो या धार्मिक कार्यक्रम। हर जगह लोग बेफिक्र नजर आते हैं। पुलिस को देखते ही लोग मास्क लगाते हैं, नहीं तो जेब में रखते हैं या फिर ठोड़ी पर। धार्मिक स्थलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भारी भीड़ रहती है। अन्य सियासी कार्यक्रम भी चल रहे हैं, जहां कोई नियम नहीं मानता। सामाजिक दूरी का तो नाम ही नहीं है। पुलिस भी अब कोई ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed