फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Vaccination

चिनगाम में 18 से 44 आयु वर्ग के सभी लोगों को लगी वैक्सीन की पहली डोज

विज्ञापन
Vaccination
किश्तवाड़। जिले के उपमंडल छात्रू के चिनगाम गांव में 18 से 44 आयु वर्ग का सिंगल डोज टीकाकरण शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इससे पहले 45 वर्ष से ऊपर के शत प्रतिशत टीकाकरण में चिनगाम गांव जम्मू संभाग का पहला और जम्मू-कश्मीर यूटी में दूसरे नंबर पर रहा था। यह गांव जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर है। इस गांव को भारतीय सेना की 11 राष्ट्रीय रायफल ने मॉडल गांव के तहत गोद लिया है।
विज्ञापन

किश्तवाड़ केंद्र शासित प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। कोरोना महामारी के बाद सेना ने इस इलाके में लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया था। सेना ने घर-घर जाकर मास्क पहनने, सैनिटाइजर के इस्तेमाल करने और वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया। लोगों के डर और भ्रम दूर कर वैक्सीन की अहमियत और जरूरत के बारे में समझाया गया। स्वास्थ्य विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र मन्हास ने कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने में डाक्टरों और अन्य स्टाफ ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सेना ओर जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से टीकाकरण अभियान सफल हो पाया है।
विज्ञापन

चिनगाम पंचायत बी के सरपंच ओमप्रकाश ठाकुर ने कहा कि गांव की जनसंख्या 902 के आसपास है। पूरी आबादी को अबतक वैक्सीन लगा दी गई है। चिनगाम गांव को जम्मू-कश्मीर यूटी का पहला वैक्सीनेटेड गांव बनाने के लिए सरपंच और गांव के लोगों ने सेना के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग व स्वास्थ्य कर्मियों का धन्यवाद दिया। 11 राष्ट्रीय राइफल्स (डोगरा) ने लोगों की परेशानियों को कम करने और कोविड-19 प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गांव को गोद लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अभियान शुरू किया गया है, जिसमें महत्वपूर्ण जगहों पर पोस्टर लगाए गए एवं पर्चे बांटे गए। मेडिकल टीम ने टीकाकरण और निवारक उपायों के महत्व पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। स्थानीय लोगों के बीच निरंतर जागरूकता के परिणामस्वरूप चिनगाम में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया। क्षेत्र में 45 वर्ष से ऊपर के लोगों को दोनो डोज और 18 से 44 वर्ष के बीच के लोगों को एक डोज लगाने वाला पहला गांव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed