{"_id":"2dc7352f379082f9eb1385f7848a0684","slug":"union-workers-display-over-dimand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर दस्तकार यूनियन ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर दस्तकार यूनियन ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Sat, 07 Nov 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरों का रजिस्टर करने व अन्य मांगों को लेकर मजदूर दस्तकार यूनियन ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी मजदूरों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान दर्शन कुमार मिस्त्री ने कहा कि कई महीनों से श्रम विभाग से मजदूरों के पहचान पत्र नहीं बन रहे हैं।
श्रम विभाग के अधिकारी कहते हैं कि अगर बीडीओ, तहसीलदार या पीडब्लयूडी के सहायक इंजीनियर में से कोई एक अधिकारी फार्म पर दस्तखत करे, तभी उनका पहचान पत्र जारी हो सकता है। मजदूर काफी परेशान हैं।
मजदूरों के लिए शुरू की गई योजनाएं बंद हो गई हैं। मजदूरों को सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने मांग की है कि 60 साल पूरा कर चुके मजदूरों को पेंशन दी जाए। मजदूर सराय बनाई जाए।
विज्ञापन
मजदूर शेड का निर्माण जल्द हो। उनके परिवार को मुफ्त इलाज और शिक्षा प्रदान की जाए। केंद्र की सभी प्रोजेक्ट में काम के लिए स्थानीय मजदूरों का 80 फीसदी कोटा फिक्स किया जाए।
विज्ञापन
उनका रजिस्ट्रेशन किया जाए और बीपीएल राशन कार्ड बनाने के लिए मजदूरों ने डीसी उधमपुर से प्रार्थना की है कि उनकी समस्याओं को जल्द दूर करने के लिए कदम उठाए। प्रदर्शनकारियों में जगता, केवल कृष्ण, नेक राम, सोमराज, चुनी लाल, शाम लाल और कई मजदूर मिस्त्री मौजूद थे।